फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: सामने आईं आलिया भट्ट के बेबी शॉवर की तस्वीरें, अभिनेत्री की सादगी ने जीता फैंस का दिल

Wed, 05 Oct 2022 04:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : Social Media
कपूर खानदान की बहु और बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपने जीवन के सबसे खुशनुमा पलों को जी रही हैं। इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में गिने जाने वाले रणबीर कपूर और आलिया जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। वह अपने घर के नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों ही अपने बच्चे के स्वागत में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। आलिया अपने प्रेग्नेंसी के इस सफर को पूरी तरह से एंजॉय कर रही हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कपल के फैंस भी आलिया की बेबी बंप के साथ नई-नई तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इतना ही नहीं जैसे-जैसे आलिया की डिलीवरी डेट पास आ रही है, वैसे-वैसे फैंस की बेसब्री बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में आलिया के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, आज अभिनेत्री के बेबी शॉवर सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गई हैं और छा भी गई हैं। अभिनेत्री के लिए यह सेरेमनी काफी खास रही। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : social media
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब जल्द ही अपनी पैरेंटहुड जर्नी शुरू करने जा रहे हैं। कपल ने अपने  इस खूबसूरत सफर को और यादगार बनाने के लिए बेबी शॉवर सेरेमनी का आयोजन किया था। जिसमें आलिया की सादगी ने एक बार फिर सबका मन मोह लिया। बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन तस्वीरों में मॉम-टू-बी आलिया ने येलो कलर का सिंपल अनारकली सूट पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हल्के मेकअप, खुले बालों और बड़े से मांग टीके के साथ अपने लुक को कंप्लीट करने वाली आलिया का  चेहरा प्रेग्नेंसी ग्लो के कारण जगमगा रहा है। उनके मुखड़े पर प्यारी सी स्माइल ने आलिया की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।  
Amitabh Bachchan: लोगों को करोड़पति बनाने वाले बिग बी जब खुद हो गए दिवालिया, गिरवी रखना पड़ा था बंगला
विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : social media
आलिया भट्ट के बेबी शावर से सामने आई तस्वीर अभिनेत्री की बेस्ट फ्रेंड आकांशा रंजन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में आलिया के साथ उनकी बड़ी बहन शाहीन भट्ट और आकांशा रंजन पोज देती नजर आ रही हैं। सभी ने फोटो में ट्रेडिशनल ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं और अपनी बहन और दोस्तों के बीच आलिया और भी ज्यादा खुश लग रही हैं। आलिया भट्ट के बेबी शावर में नीतू कपूर से लेकर सोनी राजदान, करिश्मा कपूर तक सब मौजूद थे। 
KBC 14: ‘केबीसी 14’ के मंच पर ऐसा क्या हुआ कि अभिषेक बच्चन को देख रो पड़े अमिताभ बच्चन, वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : social media
आपको बता दें आलिया भट्ट को हाल ही में टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान आलिया ने स्पीच के दौरान अपने बेबी को लेकर कई खुलासे किए हैं, जिसमें एक खुलासा यह भी था कि उनके बेबी ने उन्हें स्पीच के दौरान ही किक मारी। लेकिन  उन्होंने किसी को इसका एहसास नहीं होने दिया। अपने प्रेगनेंसी पीरियड के दौरान भी आलिया भट्ट ने पूरी एक्टिव नेस के साथ काम किया है। 
Brahmastra vs Sanju: अपना ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए रणबीर, 100 करोड़ में बनी इस फिल्म से पीछे रही ब्रह्मास्त्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें