हर शख्स अपने हुनर के लिए एक पहचान चाहता है। वो सोचता है कि वो जो भी करे उसके लिए लोग उसे पहचाने। अभिनय के क्षेत्र में काम करने वालों में ये चाहत अन्य लोगों से ज्यादा देखी जाती है। वह अपने असल जीवन के किरदार को भूलकर किसी अन्य किरदार में समा जाने की हरसंभव कोशिश करते हैं। इसके बदले वह दर्शकों से सिर्फ इतना चाहते हैं कि सभी उनके काम के लिए तालियां बजाएं, उन्हें उनके किरदार के जरिए पहचानें। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें उनके किरदार के लिए ही जाना जाता है।