फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू फिल्म में ही हुई थी इन एक्टर्स के किरदारों की मौत, 'ईशान' बने सुशांत सिंह राजपूत को तो दोस्त ने ही मार दी थी गोली

Sat, 20 Jun 2020 08:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
डेब्यू फिल्म में ही हुई थी इन एक्टर्स के किरदारों की मौत - फोटो : ट्विटर
हिंदी सिनेमा में हमेशा से रोमांटिक फिल्मों का बोलबाला रहा है। यहां हर तरह की फिल्में बनी हैं। कुछ प्रेम कहानियां ऐसी बनीं, जिनमें हीरो-हीरोइन का बिछड़ना दिखाया गया और दर्शकों ने उसे खूब प्यार दिया। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी बनी जिनके आखिरी में हीरो की मौत हो गई और ये एक्टर्स की डेब्यू फिल्म रही। आइए आज बात करते हैं ऐसे ही अभिनेताओं की जिनका किरदार उनकी पहली फिल्म में ही मर गया....
विज्ञापन

2 of 6
काय पो छे - फोटो : ट्विटर
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत ने 2013 में अभिषेक कपूर की फिल्म 'काय पो छे' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था, और अपनी एक पहचान बनाई। इस फिल्म में सुशांत के किरदार का नाम ईशान होता है, जिसकी आखिर में मौत हो जाती है। ईशान को उसके दोस्त से ही गोली लगती है। बता दें कि असल जिंदगी में भी सुशांत अब हमारे बीच नहीं रहे। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

3 of 6
दिशा पाटनी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर
दिशा पाटनी
सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2016 में फिल्म 'एमएस धोनी' में काम किया। इस फिल्म ने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। इस फिल्म से ही दिशा पाटनी ने डेब्यू किया था जिसकी फिल्म में में मौत हो जाती है।

4 of 6
कयामत से कयामत तक - फोटो : ट्विटर
आमिर खान
बतौर लीड एक्टर आमिर खान ने 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में काम किया था। ये वही फिल्म थी जिसके रिलीज के बाद आमिर रातों रात स्टार बन गए थे। आमिर की यह पहली सुपरहिट फिल्म थी। जूही और आमिर का किरदार फिल्म के आखिरी में आत्महत्या कर लेता है।
विज्ञापन

5 of 6
रांझणा
धनुष
'रांझणा' का कुंदन तो आपको याद ही होगा। वही कुंदन जो जोया के प्यार में इतना दीवाना था कि अपनी हथेली  की नस तक काट लेता था। वही कुंदन जो जोया का नाम जानने के लिए पंद्रह चांटों तक का स्वाद चखता है। दक्षिण भारत में तो धनुष फेमस थे ही लेकिन बॉलीवुड की 'रांझणा' करने के बाद हिंदी ऑडियंस ने भी उन्हें काफी पसंद किया। हालांकि इस फिल्म के आखिरी में धनुष के किरदार यानी कुंदन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कहो ना प्यार है - फोटो : social media
ऋतिक रोशन
2000 में ऋतिक रोशन ने कहो ना प्यार है फिल्म के साथ बॉलीवुड में शुरुआत की और जो उनके पिता राकेश रोशन ने बनाई थी। कहो ना प्यार है में उनके साथ अमीषा पटेल ने भी अपना करियर शुरू किया। यह 2000 की सबसे बड़ी बॉलीवुड कमर्शियल सफलता प्राप्त करने वाली फिल्म बनी थी। इस फिल्म में ऋतिक डबल रोल में थे। जिसमें से एक की मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें