फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharvari Wagh Birthday: राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं शरवरी वाघ, इन सितारों का भी पॉलिटिक्स से है गहरा नाता

Tue, 14 Jun 2022 01:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी वाघ हाल ही में हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। 14 जून 1996 में जन्मी शरवरी अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी चर्चा में रही थीं।
विज्ञापन
1 of 6
शरवरी वाघ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी वाघ हाल ही में हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। 14 जून 1996 में जन्मी शरवरी अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। उनके पिता शैलेश वाघ मुंबई के जाने माने बिल्डर हैं जबकि उनकी बहन कस्तूरी और मां नम्रता वाघ दोनों आर्किटेक्ट हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस राजनीति से काफी गहरा कनेक्शन हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी शरवरी के नाना हैं। बंटी और बबली 2 जैसी फिल्मों नजर आ चुकी अभिनेत्री आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में, जो पॉलिटिकल बैकग्राउंड से संबंध रखते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
 रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश देशमुख

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे विलासराव देशमुख के बेटे हैं। रितेश ने साल 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से अपना डेब्यू किया था। अभिनेता ने कई मराठी फिल्मों में भी काम किया हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड की कई सुपर हिट फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं। 

विज्ञापन

3 of 6
आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष शर्मा

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने की चाह लेकर आए अभिनेता आयुष शर्मा ने फिल्म लवयात्री से डेब्यू किया था। हालांकि, वह अभी तक बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। उनके पॉलिटिकल बैकग्राउंड की बात करें तो इनके पिता अनिल शर्मा भाजपा विधायक हैं। 

4 of 6
चिराग पासवान - फोटो : सोशल मीडिया

चिराग पासवान

चिराग पासवान जाने-माने राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता दिवंगत रामविलास पासवान बिहार की राजनीति के बड़े नेता रहे हैं। चिराग ने साल 2011 में 'मिले न मिले हम' में कंगना रणौत के साथ काम किया था। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। बॉलीवुड में मिला नाकामयाबी के बाद उन्हें इंडस्ट्री को अलविदा रह दिया और अब राजनीति में काफी सक्रिय रहते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
अरुणोदय सिंह  - फोटो : सोशल मीडिया

अरुणोदय सिंह 

बॉलीवुड एक्टर अरुणोदय सिंह के पिता अजय सिंह राहुल मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता हैं। जबकि उनके दादा अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अरुणोदय ने फिल्म सिकंदर से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने कई फिल्मों काम किया है। साथ ही वह चर्चित वेब सीरीज अपहरण के लिए भी जाने जाते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नेहा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

नेहा शर्मा 

अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने वालींं अभिनेत्री नेहा शर्मा बिहार के भागलपुर से कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा की बेटी हैं। नेहा ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में साउथ इंडियन फिल्म चिरुथा से की थी। इसके बाद वह साल 2010 में बॉलीवुड फिल्म क्रूक में इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। हालांकि, नेहा भी बॉलीवुड में कोई खास मुकाम हासिल नहीं कर पाईं हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें