vishwa bhanu
- फोटो : सोशल मीडिया
द क्विंट की रिपोर्ट के मुताबिक छोटी दिवाली यानी 26 अक्टूबर को भानु के मुस्लिम पड़ोसी ने उनसे शिकायत की दिवाली लाइट्स से उनकी बेटी को करंट लगा है। बातचीत के दौरान दोनों के बीच गहमागहमी हो गई। जिसके बाद सोसायटी के कुछ और लोग भी वहां आ गए। विवाद के अगले दिन भानु ने स्टेशन जाकर इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवा दी। इसके बाद जब पुलिस आई तो पूरा मामला साफ हुआ और पुलिस स्टेशन पर ही विवाद को बातों से सुलझाया गया। वहीं विवाद सुलझने के बाद भानु को एक और सोशल मीडिया पोस्ट करने के लिए कहा गया। ये पोस्ट दिवाली की शाम 6 बजे किया गया।