Vinay Pathak
यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने किसी दोस्त द्वारा लाए स्क्रिप्ट को प्राथमिकता देते हैं, विनय ने कहा, 'यदि आप वरीयता या पक्ष के बारे में बात कर रहे हैं, तो मैं इस तरह के मामले को नहीं देखता हूं। 'खजूर पर अटके' हर्ष की निर्देशक के रूप में डेब्यू फिल्म है, फिर भी मैंने स्क्रिप्ट पढ़ा, मुझे नहीं पता था कि यह हर्ष की स्क्रिप्ट है, क्योंकि उसने मुझे दोस्त के रूप में नहीं एक एक्टर के रूप में अप्रोच किया था।मैंने कुछ दोस्तों की मदद करने के लिए पहले 'हां' कहा था, लेकिन उनके स्क्रिप्ट्स भी शानदार थे। इसलिए मुझे लगता है कि मैं प्रतिभाशाली लोगों से घिरा हुआ भाग्यशाली व्यक्ति हूं।'