फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर विकी कौशल, करण जौहर की फिल्म करने के लिए 'राजी', ये दिया जवाब

Mon, 20 Nov 2017 05:55 PM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
विज्ञापन
1 of 4
'मसान' फिल्म से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके नए एक्टर विकी कौशल अब करण जौहर की फिल्म करने के लिए 'राजी हो गए हैं। विकी कौशल मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' और अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'संजय  दत्त बायोपिक' में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल डायरेक्टर करण जौहर ने फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' के सीक्वल बॉम्बे टॉकीज-2 में विकी कौशल को मुख्य किरदार के  लिए चुना है। अंग्रेजी वेबसाइट मिरर की खबर के अनुसार विकी ने बताया कि करण जौहर ने उन्हें फिल्म के लिए चुना है। वो बेहद खुश हैं। बॉम्बे टॉकीज-2 प्यार और धोखे से भरी कॉमेडी फिल्म होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
विकी से जब फिल्म में उनके किरदार के बारे में पूछा गया तो उन्हें कुछ भी बताने से  मना कर दिया। हालांकि उन्होंने फिल्म के अन्य एक्टर्स के बारे में जरूर बताया। फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज-2' में विकी के अलावा फिल्म 'मशीन'  में मुख्य किरदार में नजर आ चुकी किरा आडवाणी और नेहा धूपिया भी नजर आएंगी।
 
विज्ञापन

4 of 4
बॉम्बे टॉकीज-2 के अलावा वो राकुमार हिरानी की फिल्म में नजर आयेंगे। इसके अलावा वो अलिया भट्ट के साथ फिल्म 'राजी' में नजर आएंगे। गौरतलब है कि विकी ने  'मसान' फिल्म से बॉलीवुड में  डेब्यू किया था। उसके बाद वह अनुराग  कश्यप की  फिल्म 'मनराघव  2.0'  में  पुलिस के किरदार में दिखे  थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें