फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेता को जेल भेजना कांग्रेस को पड़ा था भारी, चुनाव में हुई थी करारी हार

Sat, 28 Mar 2020 06:42 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
उत्पल दत्त - फोटो : फाइल फोटो
फिल्म 'गोलमाल' में अभिनेता उत्पल दत्त को देखते ही आज भी हंसी छूट पड़ती है। अभिनेता होने के साथ-साथ उत्पल दत्त राजनीतिक कार्यकर्ता भी थे। इसकी झलक उनकी फिल्मों में भी दिखाई देती है। 29 मार्च 1929 को जन्मे उत्पल दत्त के बारे में जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन

2 of 6
उत्पल दत्त - फोटो : फाइल फोटो
उत्पल दत्त का जन्म बांग्लादेश के बारिसल जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई शिलांग से की। जहां से आगे की पढ़ाई के लिए उनके पिता गिरिजा रंजन दत्त ने कोलकाता भेज दिया। उत्पल दत्त ने अंग्रेजी साहित्य से ग्रेजुएशन किया। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उनका रुझान थियेटर की तरफ होने लगा। 
विज्ञापन

3 of 6
उत्पल दत्त - फोटो : फाइल फोटो
1940 में उत्पल दत्त अंग्रेजी थिएटर से जुड़े और अभिनय की शुरुआत की हालांकि उन्होंने अंग्रेजी के साथ ही बंगाली नाटकों में भी काम करना शुरू किया। नाटकों के निर्देशन और लेखन का काम भी उन्होंने किया। उनके कई नाटक में बंगाल की राजनीति दिखी जिसकी वजह से विवाद भी हुए। 

4 of 6
उत्पल दत्त - फोटो : फाइल फोटो
उत्पल दत्त के नाटक जनता को तो पसंद आते थे लेकिन सरकारें उनसे नाराज रहती थीं। वो एक बड़े मार्क्सवादी क्रांतिकारी थे। उनके लिखे और निर्देशित कई बांग्ला नाटक विवादों में घिरे, इन्हीं में एक नाटक था 1963 में आया 'कल्लोल'। इसमें नौसैनिकों की बगावत की कहानी को दिखाया गया और तब की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
उत्पल दत्त - फोटो : फाइल फोटो
बंगाल में कांग्रेस सरकार ने नाराज होकर 1965 में उत्पल दत्त को कई महीनों के लिए जेल में डाल दिया था। 1967 में जब बंगाल विधानसभा के चुनाव हुए तो कांग्रेस सरकार को हार का सामना करना पड़ा। राज्य में पहली बार वाम दलों की गठबंधन की सरकार बनी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उत्पल दत्त - फोटो : फाइल फोटो
कांग्रेस सरकार की हार के अहम कारणों में उत्पल दत्त की गिरफ्तारी एक वजह मानी गई। देश में आपातकाल लगा तो उत्पल दत्त ने तीन नाटक लिखे थे- बैरीकेड, सिटी ऑफ नाइटमेयर्स, इंटर द किंग। उस वक्त सरकार ने उनके तीनों नाटकों को बैन कर दिया था।

बिना मेकअप के दिखीं 'बिग बॉस 13' की ये कंटेस्टेंट, लॉकडाउन के बीच बना रहीं रोटियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें