फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में शराब की दुकान खोलने की बात बोलकर ट्रोल हुए ऋषि, यूजर बोला- 'कपूर साहब एक बार बैठना है आपके साथ'

Sat, 28 Mar 2020 06:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : instagram
पूरे भारत में हुए लॉकडाउन की वजह से आम आदमी से लेकर खास तक, कोई भी अपने घर से नहीं निकल रहा है। तमाम फिल्मी सितारों ने भी कोरोना वायरस की वजह से हुए इस लॉकडाउन में खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। वहीं अभिनेता ऋषि कपूर लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। उन्होंने बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लागू किए गए जनता कर्फ्यू की तारीफ भी की थी, लेकिन इस बार ऋषि कपूर ने सरकार से बेहद अलग तरह की अपील की, जिसकी वजह से वह ट्रोल हो रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला
दरअसल पूरे देश में हुए लॉकडाउन की वजह राशन और खाने की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकाने बंद करने के आदेश हैं। ऐसे में शराब की दुकानों की भी बंद किया गया है। इस बीच अभिनेता ऋषि कपूर ने सरकार से अपील की है कि लाइसेंस प्राप्त शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति होनी चाहिए। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'सरकार को शाम को कुछ समय के लिए सभी लाइसेंस प्राप्त शराब की दुकानों को खोल देना चाहिए।' 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : social media
अपने ट्वीट में ऋषि कपूर ने आगे लिखा, 'मुझे गलत मत समझना, पुलिस, डॉक्टर और अन्य नागरिकों को कुछ समय के लिए छुटकारा पाने की जरूरत हैं। ब्लैक में तो सेल हो ही रही है।' ऋषि कपूर यहीं नहीं रुके उन्होंने एक और ट्वीट किया। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, राज्य सरकारों को आबकारी से धन की सख्त जरूरत है। निराशा को अवसाद से नहीं जोड़ना चाहिए। जैसा कि हम लोग पी तो रहे ही मैं वैध कर दो कोई परेशानी नहीं होगी। मेरे विचार।' 
 

4 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर अभिनेता कुणाल कोहली ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, सुबह के समय 9 से 2 के बीच खुलनी चाहिए। सरकार और कर्माचारियों का राजस्व की बहुत जरूरत है। इस ट्वीट के बाद ऋषि कपूर को तमाम सोशल मीडिया यूजर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। Rohit Sharma नाम के यूजर ने लिखा, कपूर साहब एक बार बैठना है आपके साथ। Folitically ने लिखा, सीधा बोलो ना शराब का स्टॉक खत्म हो गया है। क्या ईधर-उधर घूमाकर बात कर रहे हो। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : Social Media
ऋषि कपूर फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक और राजनीति मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं। अन्य सितारों की तरह ऋषि कपूर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू का समर्थन किया है। ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू का समर्थन करते किया था।

पढ़ें: कोरोना वायरस की मार झेल रहे मजदूरों की मदद के लिए हेमा मालिनी भी आईं आगे, मंदिर- मस्जिदों से की ये अपील
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें