फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बॉलीवुड के 'अन्ना' सुनील शेट्टी ने देखा 'जीरो' का ट्रेलर, बोले- ये तो रिलीज होते ही हो जाएगी....

Sun, 11 Nov 2018 08:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shahrukh khan
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज होते ही हिट हो गया। चारों ओर से ट्रेलर को लेकर तारीफ ही सुनने को मिल रही है। शाहरुख के फैन्स भी फिल्म जीरो का ट्रेलर देख लोट-पोट हो रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी ने जब जीरो का ट्रेलर देखा तो वह भी तारीफ करने से अपने आपको रोक ना सके....
विज्ञापन

2 of 5
zero
फिल्म 'मैं हूं ना' और 'पहेली' में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके सुनील शेट्टी ने जीरो के ट्रेलर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि शाहरुख की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। हाल ही में एक इवेंट में सुनील शेट्टी ने ये बातें कही हैं। सुनील ने कहा 'मुझे फिल्म जीरो का ट्रेलर बहुत मजेदार लगा, जहां तक मैं समझता हूं शाहरुख के लिए यह फिल्म उनके गिरते करियर में मील का पत्थर साबित हो सकती है, क्योंकि ट्रेलर में शाहरुख का काम बहुत ही जबरदस्त है इसलिए यह फिल्म रिलीज होते ही धमाका मचा देगी।'
विज्ञापन

3 of 5
zero - फोटो : Screengrab
फिल्म को डायरेक्टर आनन्द एल राय ने डायरेक्ट किया है और सभी मान रहे हैं कि ‘जीरो’ किंग खान की बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी कराने में कामयाब हो सकती है। फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान पहली बार एक बौने व्यक्ति के किरदार में दिखाई देंगे। शाहरुख खान के अलावा इसमें कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा जैसी एक्ट्रेस भी हैं, जिनके किरदार भी काफी अहम बताए जा रहे हैं।

4 of 5
शाहरुख खान की जीरो पर सिख समुदाय ने विरोध जताया
फिल्म का प्रोडक्शन शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कर रही हैं। आपको बता दें कि शाहरुख ने इस तरह का रोल पहले कभी नहीं किया है। फिल्म का टाइटल 'जीरो' इसलिए रखा गया है क्योंकि आनंद एल राय ने कहा कि हर इंसान में एक अधूरापन होता है.. मैं उसे सेलिब्रेट करना चाहता हूं.. मैं ज़ीरो को सेलिब्रेट करना चाहता हूं.. इसीलिए फिल्म का नाम जीरो है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero
शाहरुख की फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर को रिलीज होगी। जीरो का बजट 200 करोड़ रुपए से ज्यादा बताया जा रहा है। अब देखना ये है कि पिछले कुछ समय से लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे शाहरुख की ये फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें