कोरोना काल में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद गरीबों और जरूरमंदो के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। बीते कुछ महीनों में लोगों को उनके घर पहुंचाने से लेकर जरूरत का सामान मुहैया करवाने तक, सोनू सूद हर तरीके से लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब उन्होंने एक किसान परिवार को अनमोल तोहफा देकर मदद की है।