फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के लिए एक बार फिर मसीहा बने सोनू सूद, इतने हजार लोगों को देंगे नोएडा में घर

Mon, 24 Aug 2020 06:06 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लोगों के लिए असल जिंदगी में हीरो बनते जा रहे हैं। कोरोना महामारी में वह हजारों प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर समाने आए और मदद का हाथ बढ़ाया। तब से सोनू सूद का लोगों की मदद करने का सिलसिला निरंतर जारी है। अब उन्होंने प्रवासी मजदूरों के लिए बेहद खास घोषणा की है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उनसे लोग इसके जरिए मदद भी मांगते रहते हैं। इस बार सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वह प्रवासी मजदूरों को नौकरी के साथ-साथ घर भी देंगे। इस बात की घोषणा दिग्गज अभिनेता ने ट्विटर के जरिए की है। सोनू सूद ने 20 हजार प्रवासी मजदूरों को घर देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इकंफोपोस्टर साझा किया है, जिसपर लिखा है, 'रोजगार के साथ अब घर भी।' इसके पोस्टर के साथ सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे अब 20,000 प्रवासी श्रमिकों के लिए घर की पेशकश करने में खुशी हो रही है, जिन्हें 'प्रवासी रोजगार' के माध्यम से नोएडा में कपड़ा यूनिट में नौकरी दी गई है। NAEC के अध्यक्ष ललित ठुकराल के समर्थन के साथ हम इस महान कार्य के लिए चौबीस घंटे काम करेंगे।'
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद की इस घोषणा की सोशल मीडिया सहित चारों ओर तारीफ हो रही है। वहीं उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि सोनू सूद अपनी एप्लीकेशन 'प्रवासी रोजगार' के जरिए प्रवासी मजदूरों और गरीब लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में नोएडा में एक कपड़ा यूनिट में हजारों मजदूरों को काम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
इसके अलावा इन दिनों सोनू सूद बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए भी आगे आये हैं। कई लोग उनसे ट्विटर पर मदद की गुहार लगाते रहते हैं। बाढ़ की मार झेल रहे अब तक कई लोगों की सोनू सूद ने मदद की है। जिसकी सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा होती रहती है। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की गर्दन पर थे इस कपड़े के निशान, फॉरेंसिक जांच में सच आया सामने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें