सोनू सूद
- फोटो : Social Media
सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इकंफोपोस्टर साझा किया है, जिसपर लिखा है, 'रोजगार के साथ अब घर भी।' इसके पोस्टर के साथ सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे अब 20,000 प्रवासी श्रमिकों के लिए घर की पेशकश करने में खुशी हो रही है, जिन्हें 'प्रवासी रोजगार' के माध्यम से नोएडा में कपड़ा यूनिट में नौकरी दी गई है। NAEC के अध्यक्ष ललित ठुकराल के समर्थन के साथ हम इस महान कार्य के लिए चौबीस घंटे काम करेंगे।'