फिल्मी दुनिया एक ऐसी दुनिया है जहां उगते सूरज को ही सलाम किया जाता है। जैसे ही आप इसकी नजरों से ओझल हुए या आपका सितारा जरा भी गर्दिश में पहुंचा, तो आपको भुला दिया जाता है। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हुए हैं जिन्होंने अपने दौर में इंडस्ट्री पर राज किया, लेकिन जब उनका करियर ढलान पर पहुंचा तो उन्हें भुला दिया गया।
पढ़ें - मरणासन्न अवस्था में मिली थी साउथ की ये सुपरस्टार, हो गया था ये हाल शरीर पर रेंगते रहते थे कीड़े
विज्ञापन
2 of 7
सीताराम पांचाल
ऐसे ही एक एक्टर थे सीताराम पांचाल जिनकी आज सुबह मौत हो गई। वो लंबे समय से किडनी और फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे।
सीताराम पांचाल की आर्थिक हालत भी ठीक नहीं थी और ना ही उनके पास इलाज के लिए पैसे थे।
पढ़ें - विनोद खन्ना की खोज थी ये हीरोइन, फिल्में छोड़ कर ली थी करीना के 'ब्वॉयफ्रेंड' से शादी
विज्ञापन
3 of 7
सीताराम पांचाल
सीताराम को करीब तीन साल पहले कैंसर होने के बारे में पता चला, और वक्त के साथ उनकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि वो पिछले 10 महीनों से बिस्तर पर ही थे। इलाज के लिए पैसे ना होने की वजह से उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए लोगों से आर्थिक मदद भी मांगी थी।
पढ़ें - दिव्या भारती जैसी बड़ी स्टार बनना चाहती थी राजेश खन्ना की ये 'हीरोइन', सौतेले पिता ने कर दी थी हत्या
4 of 7
सीताराम पांचाल
सीताराम पंचाल को बेशक आप नाम से भले ही ना पहचानें, लेकिन उनका चेहरा देखते ही आपको वो सारी फिल्में, वो सारे किरदार याद आ जाएंगे जो उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से यादगार बना दिए।
विज्ञापन
5 of 7
सीताराम पांचाल
सीताराम पंचाल ने 1994 में आई फिल्म 'बेंडिट क्वीन' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में भले ही उनका रोल छोटा रहा हो, लेकिन वो अपनी दमदार एक्टिंग से छाप छोड़ने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
6 of 7
सीताराम पांचाल
सीताराम पंचाल एक्टर इरफान के साथ फिल्म 'पान सिंह तोमर' में भी नजर आए, वहीं कुछ महीने पहले ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' में भी उन्हें एक खास किरदार में देखा गया।
भले ही सीताराम पंचाल को फिल्मों में बड़ी भूमिकाएं निभाने को ना मिली हों, लेकिन अपनी हर भूमिका को उन्होंने अपनी एक्टिंग से यादगार बना दिया। अपने दो दशक से भी लंबे करियर में सीताराम पंचाल ने अजय देवगन से लेकर आमिर खान, अक्षय कुमार, संजय मिश्रा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया।