फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कर्नल' का आदेश मिलते ही सोशल मीडिया पर लौटे ये एक्टर, बोले- आगे से ऐसा नहीं होगा

Sun, 17 Dec 2017 01:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
sidharth malhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों फिल्म ‘अय्यारी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ मनोज वाजपेयी भी हैं। इस सब के बीच उन्हें न जाने क्या हुआ कि सिद्धार्थ ने अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लैकआउट कर दिया है लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर वापसी की है।

पढ़ें: 'हिचकी' से फिर आ रहीं रानी मुखर्जी, फिल्म 'टाइगर जिंदा है' से होगा ये खास कनेक्शन
विज्ञापन

2 of 5
aiyaary
दरअसल, फिल्म में कर्नल अभय सिंह का किरदार निभा रहे मनोज वायपेयी ने मेजर अजय बख्शी यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा को सोशल मीडिया पर लौटने का आदेश दिया। मनोज वायपेयी ने ट्वीट किया 'मेजर बख्शी! आपके कमांडिंग ऑफिसर आपको वापस लौटने का आदेश देते हैं।' मनोज वाजपेयी के ट्वीट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ट्विटर पर वापस आए और लिखा कि 'मेजर जय बख्शी रिपोर्टिंग फॉर ड्यूटी सर... आगे से ऐसा नहीं होगा।'
  Major jai bakshi!!as your commanding officer i order you to come bak.@S1dharthM #Aiyaary — colonel abhay singh (@BajpayeeManoj) December 16, 2017

  Major Jai Bakshi reporting for duty sir... Will try not to go rogue again. #Aiyaary @BajpayeeManoj https://t.co/Gqu4ojZ1on — Major Jai Bakshi (@S1dharthM) December 16, 2017

 
विज्ञापन

3 of 5
मनोज बाजपेयी, सिद्धार्थ मल्होत्रा
जिस तरह से सिद्धार्थ मल्होत्रा सोशल मीडिया से ब्लैकआउट हुए और वापस लौटे, ऐसा लग रहा है वह अपनी आने वाली फिल्म 'अय्यारी' का अभी से प्रमोशन में जुट गए हैं। ट्वीट से जाहिर हो रहा है फिल्म में आर्मी ऑफिसर बने सिद्धार्थ अपने सीनियर्स का आदेश मानने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहने वाले।

4 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा- 'सॉरी, मैं थक चुका हूं!' इसके साथ ही उन्होंने अपने अकाउंट को ब्लैकआउट कर दिया।ऐसा ही कुछ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी किया है। ट्विटर पर उनके करीब 7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
  sorry iam done ! — Major Jai Bakshi (@S1dharthM) December 14, 2017

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
siddharth malhotra
इससे पहले सिद्धार्थ अपनी फिल्म देखने को लेकर भी ट्रोल हो चुके थे। ऐसा 'ए जेंटलमैन' की रिलीज के मौके पर हुआ था। उस समय हरियाणा जल रहा था और उन्होंने फैन्स को अपनी फिल्म देखने के लिए कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें