फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शहर में अपना पहला जन्मदिन मनाएंगे तैमूर अली खान, तस्वीरें वायरल

Sun, 17 Dec 2017 12:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
पटौदी खानदान के चिराग तैमूर अली का पहला बर्थडे मनाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना के साथ इब्राहिम पैलेस पहुंच चुके हैं। पटौदी इब्राहिम पैलेस में जन्मदिन की तैयारियां पिछले कई महीनों से चल रही हैं। तैमूर मियां का पहला जन्मदिन पटौदी पैलेस में बुधवार को मनाया जाएगा। 

पढ़ें-अनुष्का-विराट रोम में मना रहे हनीमून, अब सानिया मिर्जा ने दोनों को दी ये खास सलाह
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : yogen shah
इन तस्वीरों में सैफ अली खान नीली जींस और शर्ट के साथ सफेद हाफ जैकेट पहने दिख रहे हैं। तैमूर ने पापा की ही तरह नीली शर्ट और पैंट पहनी हुई है लेकिन उन्होंने नीली जैकेट डाली हुई है। बात की जाए करीना कपूर खान की तो वो नीली पैंट, सफेद टॉप और खाकी जैकेट में पहनी हुई है।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : yogen shah
​सैफीना के बेटे तैमूर के जन्मदिन पर खान परिवार के साथ पूरा कपूर परिवार भी पहुंचेगा। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर अली के साथ पटौदी इब्राहिम पैलेस में शनिवार को शाम 5.50 बजे पहुंचे। उनके साथ तैमूर मियां की आया भी दिखाई दी । 

4 of 6
- फोटो : yogen shah
बता दें कि सैफीना के बेटे तैमूर का जन्मदिन 20 दिसंबर को है। इस दौरान सैफ अली खान पैलेस में होर्स राइडिंग भी करेंगे। खबरों की मानें तो सैफ अली खान एक फिल्म में होर्स राइडिंग का एक सीन भी करने वाले हैं। जिसके लिए गोल्फ कोर्स फरीदाबाद से दो घोड़े भी उनके आने से पहले ही पहुंच चुके है।  
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : yogen shah
शनिवार को सैफ अली खान खुद गाड़ी चलाकर अपने पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में अभिनेत्री करीना कपूर खान, बेटे तैमूर अली व आया के साथ पहुंचे। गाड़ी में अगली ही सीट पर उनकी पत्नी करीना कपूर खान बैठी हुई थी। पीछे की सीट पर तैमूर मियां की आया गोद में लेकर हुए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : yogen shah
सैफीना अपने पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में अपने बेटे तैमूर अली खान के जन्मदिन से तीन रोज पहले पहुंचे हैं। तैमूर के जन्मदिन को खास बनाने को लेकर महल में अच्छी खासी तैयारियां पहले से ही की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक तैमूर मियां के जन्मदिन पर नाना रणधीर कपूर, नानी बबीता, मौसी करिश्मा कपूर, मलाईका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा समेत बड़े कलाकार भी तैमूर अली के जन्मदिन पर पहुंचेंगे। वहीं तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर, बुआ सोहा अली खान सैफ, फुफा कुणाल खेमू, बुआ सब्बा अली खान, बहन सारा अली खान, भाई इब्राहिम अली खान सहित अन्य रिश्तेदार व दोस्त आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें