फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Actor Siddharth: साउथ स्टार सिद्धार्थ का विवादों से है पुराना नाता, सामंथा को कह चुके हैं धोखेबाज

Tue, 11 Jan 2022 08:05 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सामंथा प्रभु, सिद्धार्थ - फोटो : insta/worldofsiddharth-samantharuthprabhuoffl
साइना नेहवाल पर किए गए विवादित ट्वीट के बाद चर्चा में आए साउथ स्टार सिद्धार्थ पहले भी विवादों में फंस चुके हैं। आपको बता दें कि साइना नेहवाल के ऊपर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की वजह से न सिर्फ सिद्धार्थ को सोशल मीडिया पर लोगों ने क्लास लगाई है बल्कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए उनके ऊपर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उनका ट्विटर अकाउंट भी बैन करने की मांग की गई है। एक बार पहले भी एक्टर सिद्धार्थ को अपने ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी सुननी पड़ी थी। उन्होंने सामंथा प्रभु को लेकर एक ट्वीट किया था जिसके बाद यूजर्स ने उनकी खूब क्लास लगाई थी।
विज्ञापन

2 of 4
सिद्धार्थ
सामंथा प्रभु को लेकर किया था ये ट्वीट-
साउथ एक्ट्रेस सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य साउथ सिनेमा के चर्चित  कपल थे लेकिन शादी के चार साल बाद उन्होंने अलग होने की घोषणा कर दी थी। इस खबर से हर कोई हैरान रह गया था। लोगों के मन में कई तरह के सवाल थे। इसी बीच एक्टर सिद्धार्थ ने भी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा था-"जिंदगी का एक सबक मैंने भी अपनी टीचर से स्कूल में सीखा था, वो ये था कि धोखेबाज कभी सुकून से नहीं रह सकते, आप क्या सोचते हैं?"।
विज्ञापन

3 of 4
सामंथा प्रभु, सिद्धार्थ - फोटो : insta/worldofsiddharth-samantharuthprabhuoffl
इसलिए किया था सिद्धार्थ ने सामंथा को धोखेबाज-
आपको बता दें कि नागा चैतन्य से शादी से पहले सिद्धार्थ और सामंथा रिलेशनशिप में थे, लेकिन बाद में किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसलिए जैसे ही सामंथा के रिश्तें में अलगाव  की खबर आई तो सिद्धार्थ ने तंज कसते हुए ट्वीट किया था। सिद्धार्थ का ये ट्वीट सामंथा और नागा चैतन्य के अलगाव की घोषणा करने के तुरंत बाद आया था। ऐसे में यूजर्स ने सिद्धार्थ की क्लास लगा दी और उन्हें किसी की निजी जिंदगी में दखल न देने की नसीहत दी थी।
विज्ञापन

4 of 4
एक्टर सिद्धार्थ - फोटो : insta/worldofsiddharth
साइना नेहवाल के ऊपर किए गए आपत्तिजनक ट्वीट पर विवाद होने के बाद एक्टर सिद्धार्थ ने  जिस तरह से बाद में अपनी सफाई में ट्वीट किया है उसी तरह से उन्होंने सामंथा के ऊपर किए गए ट्वीट पर भी सफाई देते हुए कहा था, 'मैं हमेशा से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रह हूं मैं रोज ट्वीट करता हूं, अगर मेरे ट्वीट को लोग कोई हैपनिंग से कनेक्ट कर देते हैं तो ये उनकी चॉइस है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें