फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanah Kapoor Wedding: बहन सना की विदाई पर भावुक हुए शाहिद कपूर, बोले- तुम कितनी जल्दी बड़ी हो गई

Thu, 03 Mar 2022 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहिद कपूर और सना कपूर - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी बहन सना कपूर को शादी की बधाई दी है। सना अभिनेता पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी हैं और उन्होंने बुधवार को महाबलेश्वर में अभिनेता सीमा पाहवा और मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा से शादी की। शाहिद ने सना की शादी के मौके से अपनी और उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी बहन के लिए एक नोट लिखा। इन दोनों भाई-बहन ने 2015 में आई फिल्म 'शानदार' में एक साथ अभिनय किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शाहिद कपूर - फोटो : एएनआई
अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बहन सना के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,"समय कितनी जल्दी बीत जाता है देखिए न हमारी छोटी सी बिट्टो आज दुल्हन बन गई। तुम बहुत जल्दी बड़ी हो गई हो मेरी प्यारी सी छोटी बहन....यह तुम्हारे एक नए सफर की इमोशनल शुरुआत है। प्यारे मयंक और सना आप दोनों हमेशा खुश और साथ रहें। दोनों को बहुत-बहुत बधाई।" इस तस्वीर में साफ दिख रहा है कि शाहिद अपनी बहन के लिए बहुत खुश हैं। वह इस तस्वीर में एक ब्लैक कुर्ते और मैचिंग जैकेट पहने हुए हैं, तो वहीं सना अपने ब्राइडल लुक में ग्लो कर रही हैं। दोनों इस मोमेंट को एंजॉय कर रहे हैं। 
 

 
विज्ञापन

3 of 6
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
मीरा ने दिया आर्शीवाद 
शाहिद के साथ-साथ उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने भी अपनी ननद को एक पोस्ट शेयर करते हुए इस नए सफर की बधाई दी है। मीरा ने अपने इंस्टा पर दुल्हन बनी सना कपूर की दो तस्वीर साझा की हैं, जिसमें एक तस्वीर में सना अपने नीले और लाल लहंगे में वेदी पर खड़ी हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर है, जिसमें सना अपना दुपट्टा पकड़े नजर आ रही हैं। मीरा ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "इस बगीचे में प्यार का जादू था। बधाई हो प्रिय सना और मयंक, मैं आपके लिए इस सफर में प्यार की कामना करती हूं। इस प्यार को आप जीवन भर ऐसे ही संजोकर रखें।"
 




 

4 of 6
सना कपूर - फोटो : social media
सना ने शेयर की अपनी शादी की तस्वीरें
बुधवार को सना ने मयंक के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद अपना पहला पोस्ट शेयर किया था। उनकी पोस्ट में मयंक के साथ उनकी दो तस्वीरें थी। उन्होंने अपनी इन तस्वीरों को दिल की इमोजी का कैप्शन दिया। दोनों इन तस्वीरों में काफी खुश लग रहे हैं। 
 


 
विज्ञापन

5 of 6
सुप्रिया पाठक, पंकज कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पंकज और सुप्रिया पाठक की बेटी हैं सना
बता दें कि सना कपूर अभिनेता 'पंकज कपूर' और 'सुप्रिया पाठक' की बेटी हैं और मयंक पाहवा अभिनेता मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे हैं। अपनी बहन की शादी में शाहिद कुर्ता-पजामा में तो वहीं मीरा सफेद साड़ी पहने दिखीं। 
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सना कपूर
सना कपूर का करियर 
सना कपूर ने बॉलीवुड में 'शानदार' से कदम रखा था, जिसमें उनके साथ उनके भाई शाहिद, पिता पंकज और आलिया भट्ट थीं। इसके बाद उन्हें 2018 में आई फिल्म 'खजूर में अटके' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ उनके ससुर मनोज पाहवा, सास सीमा पाहवा थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें