फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh Bold Photo: बयान दर्ज कराने के लिए रणवीर सिंह ने मांगा दो हफ्ते का समय, 22 अगस्त को होना है पेश

Sun, 21 Aug 2022 04:43 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह पिछले महीने अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार खबरों में थे। एक मैगजीन के लिए कराए गए अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी बवाल देखने को मिला था।

विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह पिछले महीने अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार खबरों में थे। एक मैगजीन के लिए कराए गए अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी बवाल देखने को मिला था। इतना ही नहीं इस मामले में एक्टर के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है। वहीं, अब इस मामले पर एक नई अपडेट सामने आई है। इसी बीच अब इस मामले पर एक नई अपडेट सामने आई है। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक इस सिलसिले में अभिनेता ने बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस से समय की मांग की है। 

विज्ञापन

हाल ही में मुंबई पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि चेंबूर पुलिस स्टेशन ने अभिनेता रणवीर सिंह को कल यानी 22 अगस्त को पेश होने के लिए तलब किया था। हालांकि, इस सिलसिले में अभिनेता ने पेश होने के लिए मांगा दो हफ्ते का समय मांगा है। इसलिए अब चेंबूर पुलिस नई तारीख तय कर अभिनेता को ताजा समन भेजेगी। 
विज्ञापन

3 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, न्यूड फोटोशूट मामले में चेंबुर पुलिस, बीते दिनों रणवीर सिंह को नोटिस देने उनके घर पहुंची थीं। पुलिस को 16 अगस्त तक यह नोटिस सौंपना था, लेकिन एक्टर मुंबई से बाहर गए हुए थे। ऐसे में घर पर न होने की वजह से पुलिस बिना नोटिस दिए ही वापस लौट आई थी। नोटिस में लिखा था कि रणवीर सिंह को 22 अगस्त को चेंबुर पुलिस में पेशी देनी होगी। बता दें कि रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है।
 
विज्ञापन

4 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि एक्टर ने बीते महीने में एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। सामने आई इन तस्वीरों में रणवीर फुल कॉन्फिडेंस के साथ अपनी मस्क्यूलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। उनकी इस फोटोज के सामने आने के बाद से वह विवादों में घिर गए थे। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर हाल ही में नेटफ्लिक्स के इंटरेक्टिव स्पेशल रणवीर वर्सेज वाइल्ड में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आए थे। वहीं, अब अभिनेता एक्ट्रेस आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें