हाल ही में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म बधाई दो रिलीज हुई है। भले ही यह फिल्म कमाई के मामले में पीछे रही हो लेकिन समलैंगिक लोगों के जीवन की परेशानियों को दर्शाने वाली इस फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई है। अब राजकुमार राव की भाभी पर्ण लेखा ने भी उनकी तारीफ की है। बधाई दो में भूमि पेडनेकर के साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। वे एक समलैंगिक पुरुष और एक समलैंगिक महिला की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं, जो अपने परिवारों के लगातार दबाव से बचने के लिए शादी करने का फैसला करते हैं। यह फिल्म उस भावनात्मक परेशानी को दिखाती है, जिसे समाज में समलैंगिक समुदाय के लोगों को भुगतना पड़ता है।