फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: राजकुमार राव के पत्नी पत्रलेखा को दी जन्मदिन की बधाई, हुमा कुरैशी ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Sun, 20 Feb 2022 08:12 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

15 नवंबर 2021 को राजकुमार राव ने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों की शादी बहुत चर्चा में रही थी। अब राजकुमार ने पत्रलेखा के लिए प्यार भरा एक बर्थडे मैसेज लिखा है। उन्होंने पत्रलेखा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। जिसपर कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Rajkumar Rao - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 नवंबर 2021 को राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया, तब जाकर शादी की। दोनों की शादी बहुत चर्चा में रही थी। अब राजकुमार ने पत्रलेखा के लिए प्यार भरा एक बर्थडे मैसेज लिखा है। उन्होंने पत्रलेखा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। जिसपर कई लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

अपनी शादी में राजकुमार राव पत्रलेखा - फोटो : Instagram
राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पत्रलेखा की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के नीचे उन्होंने एक लाइन का कैप्शन लिखकर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने लिखा-'हैप्पी बर्थ डे पत्रलेखा आई लव यू'। उनके इस शॉर्ट विश से फैंस हैरान रह गए। वहीं हुमा करैशी ने राजकुमार के पोस्ट पर कमेंट कर उनकी टांग खीची। उन्होंने लिखा कि मेरा कैप्शन इससे बेहतर था। भूमि पेडनकर ने भी पत्रलेखा को विश करते हुए लिखा कि 'हैप्पी बर्थडे प्यारी लड़की पत्रलेखा। फराह खान ने भी पत्रलेखा को बधाई दी है। 
 
विज्ञापन

राजकुमार की फिल्म बधाई दो - फोटो : Instagram
राजकुमार राव के काम की बात करें तो राज की हाल ही में 'बधाई दो' फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म समलैंगिकता पर आधारित है। उन्होंने फिल्म के लिए गजब बॉडी ट्रान्सफॉर्मेशन किया है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में भूमि को एक लड़की से प्यार होता है, लेकिन समाज के डर से वह राजकुमार राव से शादी कर लेती हैं। इसके बाद इनकी कहानी क्या मोड़ लेती है ये देखना दिलचस्प है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें