फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल रॉय की तबीयत में आया सुधार, अभिनेता की फिजिकल और स्पीच थेरेपी में जुटे डॉक्टर

Wed, 02 Dec 2020 02:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राहुल रॉय इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में उनको एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आया है। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। अब राहुल रॉय के फैंस के लिए अच्छी खबर हैं। उनकी तबीयत में सुधार हो गया है। इस बात की जानकारी राहुल रॉय के बहनोई रोमीर ने दी है।
विज्ञापन

2 of 5
राहुल रॉय - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
राहुल रॉय इन समय मुंबई के नानावती अस्पताल अस्पताल में भर्ती हैं। रोमीर ने उनकी तबीयत को लेकर हाल ही में मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि राहुल रॉय की तबीयत पहले से बेहतर हैं। रोमीर ने कहा है कि डॉक्टर अब राहुल की फिजिकल और स्पीच थेरेपी पर काम कर रहे हैं। साथ ही उन्हें अब आईसीयू कक्ष से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
राहुल रॉय - फोटो : social media
रोमीर ने बताया यह भी बताया कि राहुल रॉय अब पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं। गौरतलब है कि बीते हफ्ते सुपरहिट म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'आशिकी' से मशहूर हुए अभिनेता राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक आया था। जिस समय उनके साथ यह हादसा हुआ राहुल श्रीनगर में 'कारगिल' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। और उन्हें मुंबई के नानवटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

4 of 5
Rahul Roy - फोटो : instagram
मीडिया रिपोट्स के अनुसार डॉक्टर्स का कहना है कि राहुल रॉय के दिमाग के बाएं हिस्से में खून के थक्के जम गए हैं। उन्हें ठीक होने में वक्त लगेगा। सोशल मीडिया पर राहुल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दरअसल फिल्म की शूटिंग काफी ऊंचाई पर हो रही थी। ज्यादा ऊंचाई होने की वजह से ऑक्सीजन की कमी थी और टीम मेंबर्स को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल रॉय - फोटो : Social Media
आपको बता दें कि राहुल रॉय ने 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म से उनको काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी लेकिन इसके बावजूद वो बॉलीवुड में ज़्यादा टिक नहीं पाए। आशिकी के बाद राहुल के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। फिल्म आशिकी को हिंदी सिनेमा की शानादार फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म के गाने आज भी सुपरहिट रहे हैं। 

पढ़ें: अपने अलग किरदार के लिए जाने जाते हैं जिम्मी शेरगिल, कई फिल्मों में नसीब नहीं हुई 'मोहब्बत'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें