फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद से आधी उम्र की हीरोइनों के साथ रोमांस करेंगे अक्षय, साल 2020 होगा बेहद खास

Fri, 17 Jan 2020 05:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कृति, अक्षय, मानुषी - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार पिछले कुछ सालों में हिट मशीन बनकर उभरे हैं। साल 2019 में भी अक्षय कुमार ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं और उम्मीद है कि यही सिलसिला 2020 में भी देखने को मिलेगा। अक्षय की फिल्में मसालेदार होने के साथ ही पारिवारिक और कुछ ना कुछ सोशल मैसेज भी लेकर आती हैं। ऐसे में उनके फैन्स को उनकी आगामी फिल्मों का इंतजार है। अक्षय ने सिर्फ अलग अलग तरह ही फिल्मों में काम करते हैं बल्कि अलग अलग अभिनेत्रियों के साथ भी अपनी जोड़ी बनाते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनके साथ साल 2020 में अक्षय की जोड़ी बनेगी।
विज्ञापन

2 of 6
Akshay Kumar and Katrina Kaif - फोटो : instagram
सूर्यवंशी- कटरीना कैफ
अक्षय कुमार के साल की शुरुआत फिल्म 'सूर्यवंशी' के साथ हो रही है। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री कटरीना कैफ नजर आएंगी। कटरीना इसके पहले भी अक्षय के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इन दोनों की जोड़ी को फैन्स भी काफी पसंद करते हैं। इस फिल्म में 52 साल के अक्षय और 36 साल की कटरीना की जोड़ी नजर आने वाली है।
विज्ञापन

3 of 6
Akshay Kumar and Kiara Advani - फोटो : instagram
लक्ष्मी बम- कियारा आडवाणी
ईद के मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। इससे पहले दोनों फिल्म 'गुड न्यूज' में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि इस फिल्म में कियारा के अपोजिट दिलजीत और अक्षय के अपोजिट करीना नजर आई थीं। कियारा इस वक्त 27 साल की हैं और अक्षय 52 साल के हैं। ऐसे में अक्षय इस फिल्म में खुद से 25 साल छोटी अभिनेत्री के साथ रोमांस करने वाले हैं।

4 of 6
Manushi Chhillar and Akshay Kumar Prithviraj film muhurat puja - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
पृथ्वीराज- मानुषी छिल्लर
लक्ष्मी बम के बाद अक्षय फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ मिस वर्ल्ड 2018 मानुषी छिल्लर नजर आने वाली हैं। फिल्म में मानुषी, संयोगिता के रूप में नजर आएंगी। ये फिल्म मानुषी की डेब्यू फिल्म है। जिसमें वो खुद से 30 साल बड़े अभिनेता के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। अक्षय की अब तक की हीरोइनों में मानुषी अनकी सबसे छोटी अभिनेत्री होंगी।
विज्ञापन

5 of 6
अक्षय, कृति - फोटो : Social Media
बच्चन पांडेय- कृति सेनन
साल 2020 के अंत में अक्षय की फिल्म 'बच्चन पांडेय' आने वाली है। इस फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री कृति सेनन नजर आने वाली हैं। कृति की उम्र 29 साल है। ऐसे में अक्षय इस फिल्म में खुद से 23 साल छोटी अभिनेत्री के साथ रोमांस करने वाले हैं। अक्षय और कृति इससे पहले भी फिल्म 'हाउसफुल 4' में साथ नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan - फोटो : twitter
गुड न्यूज- करीना कपूर खान
फिल्म गुड न्यूज साल 2019 की अक्षय की हिट फिल्म रही है। इस फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान नजर आई थीं। अक्षय और करीना को यूं तो कई फिल्मों में पहले भी साथ देखा गया है। लेकिन इन दोनों के बीच का एज गैप भी कम नहीं है। करीना कपूर खान 39 साल की हैं। गौरतलब है कि अक्षय करिश्मा के साथ भी कई फिल्मों में नजर आए हैं। उस समय करीना काफी छोटी थीं और करिश्मा के साथ कई बार सेट पर आया करती थीं इस दौरान अक्षय उनके साथ मस्ती मजाक भी करते थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें