फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लॉन्चिग पर पहुंची इस एक्ट्रेस की एक झलक पाकर बेकाबू फैन्स, फिर जो हुआ जानकर चौंक जाएंगे आप

Mon, 16 Apr 2018 10:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hansika Motwani
सुपरहिट फिल्म कोई मिल गया में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस काम करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी के लिए तब मुसीबत खड़ी हो गई जब एक स्टोर लॉन्चिंग के दौरान उनकी एक झलक पाने को उनके फैंस बेकाबू हो गए। हंसिका का स्टोर तक पहुंचना भारी पड़ गया। आइए जानते हैं पूरी स्टोरी.. 
विज्ञापन

2 of 5
Hansika Motwani
दरअसल, हंसिका एक स्टोर लॉन्चिग के लिए पहुंची थीं जहां उनके फैंस ही उनके लिए मुसीबत बन गए। हजारों की भीड़ में हंसिका को भारी सिक्योरिटी के साथ स्टोर तक कार से जाना पड़ा। लेकिन इस बीच हंसिका के साथ एक ऐसा वाकया हुआ जो चौंका देने वाला था। ये सारा माजरा हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
hansika motwani
वीडियो में साफ-साफ देख सकते हैं लाल रंग की साड़ी में आ रही हंसिका अपने फैंस को हैंड वेव करती दिख रहीं हैं। इसी दौरान भीड़ में खड़े एक शख्स ने उनके गालों को हाथों से छू लिया। पहले तो हंसिका एक बार को चौंक गईं लेकिन एकाएक वह मुस्कुराती हुईं स्टोर की तरफ बढ़ती गईं। 

4 of 5
hansika_fatty
बता दें कि हंसिका की इस वक्त 26 साल की हो रही हैं और उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिंग शुरू की थी। उन्हें फिल्म कोई मिल गया के अलावा फिल्म आबरा का डाबरा, जागो जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रोल में देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
han
इसके बाद 2007 में उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर और पॉपुलर सिंगर हिमेश रेशमिया के साथ बतौर एक्ट्रेस फिल्म आप का सुरूर में काम किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई। बॉलीवुड में हिट न होने के बाद हंसिका ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें