Aditya Rawal
इसके साथ ही आदित्य को दोस्तों के साथ देर रात पार्टी करना अच्छा लगता है। वहीं, बात करें परेश रावल की तो वह फिलहाल 62 साल के हैं और वह एक इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन उनके एक्टिंग के शौक ने उन्हें बॉलीवुड का रास्ता दिखा दिया। बता दें कि परेश ने लगभग 22 वर्ष की उम्र में पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल इंजीनियर के रूप में काम पाने के लिए संघर्ष करने लगे, लेकिन उनको असफलता ही हाथ लगती रही।