फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश मांजरेकर संग किचन में खाना बना रही हैं सलमान खान की हीरोइन, वीडियो हो रहा वायरल

Sat, 28 Mar 2020 08:15 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया
पूरा देश लॉकडाउन होने की वजह से इन दिनों सभी का घर से निकलना बंद है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इन दिनों कोई हलचल नहीं है। सबसे ज्यादा इस हलचल है तो वो है सोशल मीडिया। चाहे सेलेब्रिटीज हों या आम लोग सभी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। सारे सेलेब्स अपनी दिनचर्या में क्या-क्या करते हैं फैन्स के साथ साझा कर रहे हैं। तो वहीं सलमान खान की दबंग हीरोइन ने भी फैन्स के साथ साझा किया है कि वो अपने परिवार के साथ कितने मजे कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Mahesh Manjrekar
अभिनेता महेश मांजरेकर को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाता है। अब तो उनकी बेटी सई मांजरेकर ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। लेकिन एक्टिंग को छोड़ इन दिनों महेश कुकिंग में हाथ आजमा रहे हैं। अब महेश भी क्या करेंगे लॉकडाउन के दिनों में कुछ तो करना ही पड़ेगा। तो क्यों ना घर के कामों में हाथ बटा लिया जाए। तो बस महेश भी अपनी बेटी सई मांजरेकर के साथ वही कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Saiee Manjrekar - फोटो : amar ujala, mumbai
महेश मांजरेकर का कुकिंग करते हुए वीडियो उनकी बेटी सई मांजरेकर ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किया है। इस वीडियो में महेश मांजरेकर प्यार डालकर चावल फ्रांई कर रहे हैं। सई ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किए इस पोस्ट में कैप्शन में लिखा है, 'सब हाथ बटाओ। स्वाइप करके देखो हमने क्या बनाया है'


4 of 5
Katrina Kaif - फोटो : Social Media
इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि इन दिनों लॉकडाउन की वजह से पूरी फिल्म इंडस्ट्री बंद पड़ी है। जिस वजह से सभी सेलेब्स घर के काम करते हुए नजर आ रहे हैं। कटरीना कैफ हों या शिल्पा शेट्टी कभी बर्तन धोते हुए नजर आती हैं तो कभी झाड़ू लगाते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान और सई मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि महेश मांजरेकर कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। तो वहीं अब उनकी बेटी ने बी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। महेश की बेटी सई मांजरेकर सलमान खान की दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'दबंग 3' में काम किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की लोगों ने खूब सराहना की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें