फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुषार कपूर ने बच्चे के लिए क्यों लिया सरोगेसी का सहारा, करीना के शो 'व्हॉट वूमन वॉन्ट्स' पर खोला राज

Sat, 28 Mar 2020 08:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tusshar Kapoor
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक रेडियो शो चलाती हैं। जिसका नाम है 'व्हॉट वूमन वॉन्ट्स'। उनके इस शो में कई सारे गेस्ट्स आते हैं और करीना उनसे कई सवाल-जवाब करती हैं। जिसका जवाब भी स्टार्स बेबाकी से देते हैं। करीना का ये चैट शो महिलाओं पर आधारित है। इस चैट शो में कई अभिनेता और अभिनेत्रियां अब तक शामिल हो चुके हैं। सभी इस सो में दिल खोलकर बातें करते हैं। वहीं इस बार शो में शामिल हुए अभिनेता तुषार कपूर। 
 
विज्ञापन

2 of 5
तुषार कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
तुषार कपूर ने शो के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें कीं। उनका नाम लाइम लाइट में उस दौरान आया था जब वो एक बच्चे के पिता बने थे। तुषार ने पिता बनने के लिए सेरोगेसी का सहारा लिया था। इसके बाद से ही तुषार के ऊपर कई तरह के सवाल उठे थे। लेकिन तुषार ने इन सभी बातों का कभी कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन इस बार तुषार ने इन सभी बातों का बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने शो के दौरान तुषार कपूर से सवाल किया कि उन्होंने बच्चा गोद क्यों नहीं लिया? करीना के इस सवाल का तुषार ने जवाब देते हुए कहा, 'मुझे अपना बच्चा चाहिए था। हो सकता है भविष्य में मैं अडॉप्ट भी कर सकता हूं। जो लोग स्टीरियोटिपिकल फैमिली में होते हैं वे अपना बच्चा चाहते हैं तो सिंगल पैरेंट के रूप में मैं क्यों नहीं। पता नहीं ये क्यों होता है कि अगर आप सिंगल हो और अपना बच्चा चाहते हो तो लोग बोलते हैं, आप अडॉप्ट क्यों नहीं कर लेते? अरे पूरी दुनिया खुद के बच्चे पैदा कर रही है, हम क्यों नहीं कर सकते।'

4 of 5
tusshar kapoor - फोटो : social media
वहीं इस दौरान करीना ने उनसे ये भी पूछा कि उन्होंने शादी से पहले बच्चा पैदा करने का फैसला क्यों लिया? इस सवाल के जवाब में तुषार ने कहा, '35 साल का होने के बाद उनके मन में पिता बनने की जबरदस्त चाह थी। उन्हें लगा कि शादी के लिए तो इंतजार किया जा सकता है लेकिन पिता बनने के लिए नहीं क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ बच्चा पालने की एनर्जी कम होती जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tusshar kapoor
तुषार ने बताया कि वो थोड़े घबराए हुए थे। उन्हें लगता था कि 50 साल की उम्र में उनके अंदर इतनी एनर्जी नहीं बचेगी जो अभी है। वो बच्चे के साथ खेल नहीं पाएंगे जैसे वो अभी खेलते हैं। गौरतलब है कि तुषार कपूर गोलमाल फ्रेचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम करीना कपूर के ही साथ फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से किया था। हालांकि अभिनेता के के रूप में तुषार का करियर कुछ खास नहीं रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें