स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस और मॉडल कृतिका चौधरी की डेड बॉडी कुछ दिन पहले पहले उनके अंबोली फ्लैट पर सड़ी हुई हालत में मिली थी। पुलिस ने बताया था कि कृतिका का मर्डर चार दिन पहले हो गया था। इसलिए बॉडी सड़ना शुरू हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि कृतिका की बॉडी पर कई चोट के निशान थे।
विज्ञापन
धोखेबाज पति, रेप की कोशिश और हत्या, मौत के बाद सामने आए कृतिका की जिंदगी के राज
2 of 6
कृतिका चौधरी
पुलिस इनवेस्टिगेशन में सामने आया है कि मर्डर से पहले कृतिका का रेप करने की कोशिश की गई। इस मामले में पुलिस ने कृतिका के एक दोस्त और बिल्डिंग के वॉचमैन को अरेस्ट कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने कृतिका के एक्स हस्बेंड विजय द्विवेदी के बारे में भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
धोखेबाज पति, रेप की कोशिश और हत्या, मौत के बाद सामने आए कृतिका की जिंदगी के राज
3 of 6
कृतिका चौधरी
पुलिस ने बताया कि कृतिका का एक्स हस्बेंड एक धोखेबाज है। वो खुद को कृतिका के सामने कॉन्ग्रेस लीडर जनार्दन द्विवेदी का भतीजा बताता था। कृतिका ने विजय से साल 2012 में तलाक ले लिया था। विजय के खिलाफ कई क्रिमिनल केस हैं। दिल्ली में कृतिका और विजय की पहली मुलाकात हुई थी।
धोखेबाज पति, रेप की कोशिश और हत्या, मौत के बाद सामने आए कृतिका की जिंदगी के राज
4 of 6
कृतिका चौधरी
2010 में विजय ने कृतिका से कहा था कि वो उसे फिल्मों में बड़े रोल दिलाएगा। इसलिए वो उसे मुंबई लेकर आ गया। कृतिका ही नहीं उसके धोखे का शिकार गोविंदा, टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी, एकता कपूर और कांग्रेस नेता अमरीश पटेल भी हो चुके थे। इसी बीच कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को फोन करके कहा कि कोई व्यक्ति उनके नाम से लोगों को धोखा दे रहा है।
विज्ञापन
धोखेबाज पति, रेप की कोशिश और हत्या, मौत के बाद सामने आए कृतिका की जिंदगी के राज
5 of 6
कृतिका चौधरी
चव्हाण ने क्राइम ब्रांच को ये मामला सौंप दिया। इसके बाद विजय को लोखंडवाला की एक बिल्डिंग के फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया। उस समय कृतिका भी उसके साथ थी। इस घटना के बाद कृतिका ने विजय से तलाक ले लिया। कृतिका मर्डर केस में पुलिस अब विजय से पूछताछ कर रही है।
धोखेबाज पति, रेप की कोशिश और हत्या, मौत के बाद सामने आए कृतिका की जिंदगी के राज
6 of 6
कृतिका चौधरी
बता दें कि हरिद्वार की रहने वाली 24 साल की कृतिका की लाश उनके अंधेरी अपार्टमेंट में सड़ी गली हालत में मिली थी। कमरे का एसी ऑन था और टेंप्रेचर 19 डिग्री था। पुलिस का कहना है कि एसी इसलिए खुला छोड़ा गया था जिससे शव की बदबू बाहर ना जा पाए। मर्डर को तीन-चार दिन हो चुके हैं। इसीलिए शव से बदबू आनी शुरू हो गई थी।