कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी बनाम दक्षिण पर बोले कमल हासन
हाल ही में एक बातचीत के दौरान हिंदी और दक्षिण सिनेमा की बहस पर कमल हासन ने कहा, 'मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने हमेशा खुद को एक भारतीय के रूप में और अपने इलाके को पूरे देश के रूप में देखा है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं कहीं भी रह सकता हूं और हर जगह सहज हूं। भारत जैसे विविधता वाले देश की यही खूबसूरती है।' आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और फिल्म कमल हासन के राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनी है।