कृति सेनन
- फोटो : insta
कृति सेनन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बहन नुपुर सेनन के साथ दोस्त की शादी में ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। कृति ने हल्के गुलाबी रंग का शरारा पहना है तो वहीं उनकी बहन हल्के हरे रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। दोस्त की शादी के लिए अभिनेत्री ने ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ अपने लुक को चूड़ियां, रिंग, मैचिंग नेकलेस और छोटे से मांग टीके के साथ कंप्लीट किया है।