फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स डे पर इस एक्टर ने किया था चौंकाने वाला खुलासा, मेरी मां मुझे मारना चाहती थी

Sun, 12 May 2019 01:26 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केआरके - फोटो : SELF
मदर्स डे पर हर बॉलीवुड सेलेब्रिटी अपनी मां की तस्वीरें शेयर कर उन्हें धन्यवाद कहता है। वहीं बॉलीवुड के एक एक्टर ने पिछले साल मां की तस्वीर पोस्ट कर ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया था, पढ़ने वाले दंग रह गए थे। ये एक्टर हैं कमाल आर खान यानि केआरके। केआरके ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'हैप्पी मदर्स डे मॉम। एक समय था जब तुम मुझे जहर देना चाहती थी। लेकिन आज तुम्हें मुझ पर गर्व है।'
विज्ञापन

2 of 5
KRK
बता दें कि केआरके अक्सर कोई ना कोई आपत्तिजनक बयान देकर सुर्खियां बटोरते हैं। पिछले साल उन्होंने अपनी मां के बारे में ऐसा खुलासा कर सभी को चौंका दिया था।  केआरके ने बताया था कि वो बहुत ज्यादा फिल्में देखते थे। इसलिए उनकी मां सोचती थीं कि वो फैमिली की इज्जत को बर्बाद कर रहे हैं। इस वजह से वो उन्हें जहर देना चाहती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
krk
केआरके ने आगे लिखा, 'मेरे माता-पिता समझते थे कि मैं 6 भाई-बहनों में सबसे बेकार हूं। क्योंकि मैं खेती करने के बजाय स्कूल जाता था और अपने दोस्तों के साथ फिल्में देखता था।' गौरतलब है कि इसके बाद केआरके ने अपने ट्विटर पर प्रेस रिलीज जारी कर अपनी बीमारी का खुलासा किया था। कमाल ने लिखा था कि उन्हें पेट का कैंसर है जो तीसरे स्टेज पर है, साथ ही उन्होंने यह भी लिखा था कि उनके पास सिर्फ 1 से 2 साल का ही वक्त है।

4 of 5
krk
उस वक्त जारी प्रेस रिलीज में कमाल ने बीमारी के बारे में बताते हुए अपनी आखिरी इच्छा और ख्वाहिशें भी बताई थी। कमाल आर खान ने अपनी प्रेस रिलीज में अपनी दो ख्वाहिशों के बारे में बताते हुए लिखा था- ‘मैं एक निर्माता के तौर पर ए ग्रेड फिल्म बनाना चाहता था, दूसरा मैं अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म करना चाहता था। अब मैं अपने परिवार के साथ ही वक्त गुजारूंगा। लव यू ऑल, चाहे आप मुझसे नफरत करें या प्यार करें।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
krk
बता दें कि कमाल आर खान हमेशा विवादों में रहते हैं। कभी एक्ट्रेस पर विवादित टिप्पणियां करने की वजह से तो कभी मूवी रिव्यू की वजह से वो ट्रोल होते रहते हैं। आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के क्लाइमैक्स को रिवील करने की वजह से केआरके का ट्विटर हैंडल भी सस्पेंड हो गया था। इससे पहले अजय देवगन की फिल्म शिवाय का खराब रिव्यू देने की वजह से भी उनका ट्विटर हैंडल सस्पेंड हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें