'मां' एक ऐसा शब्द है जिसे प्यार का दूसरा रूप कहा गया है। दुनिया की सारी मुसीबतों से बचाने वाली 'मां' के बिना जिंदगी की कल्पना करना भी मुश्किल होता है। 'मां' की इस ममता को ना केवल रियल बल्कि रील लाइफ में भी बड़ी ही खूबसूरती से उतारा गया है। बॉलीवुड में कई हीरोइनों ने बड़े पर्दे पर मां के रोल को इस तरह से निभाया कि वह हमेशा के लिए अमर हो गए। 12 मई को मदर्स डे है। जानिए फिल्मों में मां के उन किरदारों के बारे में जिसे लोग आज भी शान से याद करते हैं।