फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी से चिढ़ती थीं यह एक्ट्रेस, 34 साल बाद अब हो रहा इस बात पर पछतावा

Wed, 28 Feb 2018 06:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Sridevi
श्रीदेवी के साथ अपने फिल्मी करियर में 18 फिल्में कर चुके एक्टर जितेंद्र को भी श्रीदेवी के अचानक अलविदा कहने पर बड़ा दुख है। उन्होंने श्रीदेवी को लेकर बड़ी-बड़ी बाते साझा की है। आइए जानते हैं आखिर क्या कहा जितेंद्र ने...
विज्ञापन

2 of 7
jitender and sridevi
सुपरहिट फिल्म 'तोहफा' में श्रीदेवी के साथ काम कर चुके जितेंद्र ने बताया कि उनको श्रीदेवी की मौत की खबर हजम नहीं हो रही है। क्योंकि उनका कहना है कि वे कुछ दिन पहले ही श्रीदेवी और उनके पति बोनी कपूर से मिले थे। उस दौरान दोनों काफी खुश थे और हंसी मजाक भी कर रहे थे। लेकिन कुछ दिन बाद ही श्रीदेवी की मौत की खबर सुनकर पैर कांप गए हैं...
विज्ञापन

3 of 7
sridevi death
श्रीदेवी के साथ बिताए पलों को याद करते हुए जितेंद्र ने बताया कि 'यहां एक नहीं कई किस्से हैं और कई तो मैं भूल भी गया हूं, मैं 76 साल का हूं और भूलने की बिमारी भी लग चुकी है, लेकिन मैं श्रीदेवी की दृढ़ता और मजबूर इरादों को नहीं भूला हूं।' जितेंद्र ने कहा कि श्रीदेवी ने तमिल और तेलुगू सिनेमा में फतेह हासिल की और इसके बाद उनकी कामयाबी का सिक्का बॉलीवुड में भी बरकरार रहा। 

4 of 7
jitender and sridevi
जितेंद्र ने आगे बताया कि श्रीदेवी की पहली हिंदी फिल्म 'सोलहवा सावन' थी जो फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद उन्हें पांच साल तक कोई ऑफर नहीं आया। लेकिन श्रीदेवी को जितेंद्र के साथ फिल्म "हिम्मतवाला' में काम करने का मौका मिला। बता दें कि हिम्मतवाला तेलुगू फिल्म का रीमेक थी जिसमें जया प्रदा मुख्य भूमिका में थी। लेकिन हिंदी रीमेक के लिए श्रीदेवी को रोल ऑफर हुआ।
विज्ञापन

5 of 7
jitender and sridevi
जितेंद्र ने बताया कि उनके लिए यह घड़ी काफी मुश्किल भरी थी क्योंकि जया प्रदा उस वक्त बड़ी स्टार बन चुकी थीं और उनको ये बताना कि उन्हें फिल्म के हिंदी रीमेक में नहीं लिया जा रहा है। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर और जितेंद्र ने जया के घर जाकर जया को बताया कि उनकी जगह क्यों श्रीदेवी को रोल दिया जा रहा है। दोनों की बात सुनने के बाद जया ने आखिर में उनकी बात मान ही ली। 
विज्ञापन

6 of 7
jitender and sridevi
इसके बाद ये बातें भी चली कि जया और श्रीदेवी में कोई मनमुटाव आ गया है। लेकिन इस पर जितेंद्र ने साफ किया कि उन्होंने दोनों हीरोइन के साथ एकसाथ काम किया लेकिन उनको कभी ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। बता दें कि फिल्म 'तोहफा' में जया प्रदा को श्रीदेवी की बड़ी बहन का रोल दिया गया था। जितेंद्र ने श्रीदेवी के साथ कुल 18 फिल्में की है जिनमें फिल्म 'हिम्मतवाला' और 'तोहफा' सुपरहिट फिल्में साबित हुई थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jaya Prada
गौरतलब  है कि 24 फरवरी की रात को हुई श्रीदेवी की मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी जा चुकी है और चारों तरफ गम का माहौल बना हुआ है। 'चांदनी' के फैंस उनके घर से विले पार्ले श्मशान घाट तक उनके पीछे-पीछे चले। इस दौरान बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां भी देखी गई। साथ ही जया प्रदा भी काफी गमगीन नजर आईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें