फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना से विवाद के बाद भी ऋतिक रोशन को मिली बड़ी फिल्म, इस सुुपर रोल में आएंगे नजर

Thu, 02 Nov 2017 04:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन फिल्म 'काबिल' के बाद एक काबिल इंसान पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। खबर है कि ऋतिक ने इस फिल्म के लिए हां कर दी है और रिलीज की तारीख भी तय की जा चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
Real Anand
आनंद सुपर 30 का नाम तो आपने सुना ही होगा। जी हां, वही जो आईआईटी में पहुंचाने के लिए गरीब छात्रों को ट्यूशन देते हैं। आनंद एक मेथमेटिकल गुरु हैं और उनके संस्थान से हर साल कई छात्र इंडियन इस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एंट्रेस पास कर प्रवेश लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan
अब बात फिल्म की, दरअसल, ऋतिक इस फिल्म में आनंद का रोल प्ले करेंगे। फिल्म अगले साल 2018 में 23 नवंबर को रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है।

4 of 5
Super 30
फिल्म को विकास भेल डायरेक्ट करेंगे। इससे पहले विकास ने सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' बनाई थी जिसमें कंगना के काम को खूब सराहना मिली थी।। लेकिन विकास की ही फिल्म  'शानदार' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। फिल्म फेंटम और रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनेगी। फिल्म के प्रोड्यूसर मधु मंतेना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maths Guru
सुपर 30 के रियल आनंद ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बेहद खुशी है कि ऋतिक उनकी असल जिंदगी का रोल प्ले करने जा रहे हैं। आनंद ने आगे कहा कि वे बहुत आभारी भी हैं कि उनकी भावुक जिंदगी के एक-एक पल को फिल्म के जरिए दिखाया जाएगा। वहीं, ऋतिक भी इस रोल को करने के लिए बहुत उतावले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें