फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने इसलिए ठुकरा दी करोड़ों की डील, हिंदी सिनेमा में वापसी के लिए जबर्दस्त तैयारी

Sun, 13 Apr 2025 11:02 PM IST
पूनम कंडारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

साउथ सिनेमा की सुपरस्टार रहीं सामंथा रुथ प्रभु ने ऐसे किसी भी ब्रांड का विज्ञापन करने से मना कर दिया जिसके चलते लोगों की सेहत पर खराब असर पड़े। ऐसा ही एक फैसला हाल के दिनों में अभिनेता आर माधवन भी ले चुके हैं। बताया जाता है सामंथा अपनी ब्रांडिंग उत्तर भारत में माधवन के नक्शे कदम करना चाहती हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ सिनेमा की सुपरस्टार रहीं सामंथा रुथ प्रभु की साल 2012 में आई पहली हिंदी फिल्म ‘एक दीवाना था’ के 13 साल बाद उनके एक बड़े बजट की हिंदी फिल्म में लीड हीरोइन के तौर पर बड़े परदे पर उतरने के आसार बनते दिख रहे हैं। इस फिल्म को करने से पहले सामंथा ने अपनी पर्सनल ब्रांडिंग के लिए खास रिसर्च कराई है और माना जा रहा है कि उनकी पर्सनल ब्रांडिंग हिंदी सिनेमा में एक ‘केयरिंग’ सुपरस्टार के तौर पर आने वाले दिनो में और मजबूत होने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले ‘फैमिली मैन 2’ और फिर ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच खूब पसंद गईं सामंथा की इस साल कोई फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है। लेकिन, अगले साल के लिए सामंथा ने एक तो अपनी ही प्रोडक्शन कंपनी की शूटिंग शुरू कर दी है, दूसरी फिल्म उनकी हिंदी सिनेमा के एक ऐसे प्रोडक्शन हाउस की फिल्म बताई जा रही है, जो अरसे से साउथ सिनेमा के सितारों को हिंदी सिनेमा में लॉन्च करने की कोशिश में रहा है।  
विज्ञापन

3 of 5
सामंथा रूथ प्रभुअमर उजाला ब्यूरो, मुंबई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक सामंथा को हिंदी सिनेमा में बतौर लीड हीरोइन लांच करने जा रही इस कंपनी ने साउथ के एक बड़े सितारे को लेकर एक द्विभाषी फिल्म कुछ साल पहले बनाई भी, हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफल नहीं रही। सामंथा के करीबी बताते हैं कि हिंदी पट्टी में बड़े परदे पर उतरने की तैयारी वह बीते तीन-चार साल से करती आ रही हैं और इसी के चलते उन्होंने ऐसे किसी भी ब्रांड का विज्ञापन करने से मना किया जिसके चलते लोगों की सेहत पर खराब असर पड़े। 

4 of 5
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सॉफ्ट ड्रिंक्स से लेकर सौंदर्य क्रीम तक के दर्जनों प्रस्ताव इस दौरान सामंथा को मिलते रहे हैं, लेकिन वह कहती हैं, “मैंने अपनी युवावस्था में जो गलतियां कीं, मैं नहीं चाहती कि आज की युवतियां उन्हें दोहराएं। अब जब भी कोई सौंदर्य उत्पाद या सेहत से जुड़ा उत्पाद मेरे पास एंडोर्समेंट के लिए आता है तो सबसे पहले मैं अपने तीन डॉक्टरों के एक पैनल से सलाह लेती हूं। उसके बाद भी किसी ब्रांड के साथ अपना नाम जोड़ने का फैसला लेती हूं। अगर मैं गिनने बैठूं तो सिर्फ बीते एक साल में मैंने 15 बड़े ब्रांड को मना किया। जाहिर है इससे मुझे करोड़ों रुपये का नुकसान भी हुआ, लेकिन मेरा मानना है एक लोकप्रिय सितारे को पैसे से ज्यादा अपने प्रशंसकों की सेहत को अहमियत देनी चाहिए।”  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ज्यादा दिन नहीं हुए सब अभिनेता आर माधवन ने भी इसी तरह करोड़ों रुपये की एक डील एक पान मसाला कंपनी का प्रस्ताव ठुकराकर रद्द कर दी थी। माधवन का बेटा वेदांत अंतर्राष्ट्रीय तैराकी चैंपियन है और अपने बेटे के खेल प्रेम को देखते हुए ही माधवन ने ऐसे किसी भी ब्रांड का प्रमोशन न करने का फैसला किया है जो लोगों की सेहत पर विपरीत असर डाल सकता हो। सामंथा की कोशिश भी अपना पर्सनल ब्रांड माधवन की तरह का ही विकसित करने की है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें