Farhan Akhtar
फरहान अख्तर ने हालांकि, यह नहीं बताया कि उन्होंने फेसबुक से अपना अकाउंट डिलीट क्यों किया। गौरतलब है कि एक्टर ने यह कदम उस वक्त उठाया है जब फेसबुक के यूजर्स की जानकारियों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। बता दें कि 44 वर्षीय एक्टर ने फेसबुक से अपना निजी अकाउंट हटा लिया है लेकिन 'फरहान अख्तर लाइव पेज' नामक वेरिफाइड अकाउंट अभी भी एक्टिव है।