बॉलीवुड हीरो अभय देओल फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'नानू की जानू' को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनकी इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। हॉरर और कॉमेडी से भरपूर ये ट्रेलर आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।
विज्ञापन
2 of 4
ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है कि फिल्म एक ऐसी भूतनी की कहानी है जिसे एक बदमाश लड़के (अभय देओल) से प्यार हो जाता है। वह भूतनी अलग-अलग पैंतरे आजमाकर उसको परेशान करती है। आपको बता दें कि इस ट्रेलर ने पिछले कुछ घंटों में सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।
विज्ञापन
3 of 4
कुछ घंटे पहले रिलीज हुआ फिल्म का ये ट्रेलर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इसे अब तक 22 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पिछले साल आई फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' के बाद अभय इस फिल्म में भी कॉमेडी करते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी हीरोइन पत्रलेखा हैं जिन्होंने एक्टर राजकुमार राव के साथ फिल्म 'सिटीलाइट्स (2014)' के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी। देखें वीडियो-
इस फिल्म में बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टेंट और हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी भी आइटम नंबर करती नजर आएंगी। गाने में वह अभय देओल के साथ ठुमके लगाएंगी। इस फिल्म के निर्देशक फैराज हैदर हैं। फिल्म 20 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी।