फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा ने की समुद्र तट के कचरे की सफाई, कहा- विरासत में बेहतर धरती छोड़ना हमारा दायित्व

Mon, 22 Jul 2019 10:52 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ईशा गुप्ता - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई शहर के समुद्र तटों को साफ रखने के अभियान का सौंवां हफ्ता पूरा होने का जश्न इस बार काफी खास रहा है। मशहूर अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने इस बार खुद दादर के समुद्र तट पर पहुंचकर इस सफाई अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

2 of 4
ईशा गुप्ता - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
ईशा गुप्ता मुंबई के पर्यावरण और जल संचय अभियान से काफी अरसे से जुड़ी रही हैं। अपने सोशल मीडिया पर भी वह पर्यावरण से जुड़े मसलों की लगातार चर्चा करती रही हैं। दादर के समुद्र तट पर सौवें ‘बीच क्लीन अप’ अभियान पर पहुंची ईशा ने कहा- 'एक अच्छे कल के लिए हमें अपना आज का साफ सुथरा रखना बहुत जरूरी है।'
विज्ञापन

3 of 4
ईशा गुप्ता - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इसके बाद ईशा ने कहा- 'ये मान लेना कि सिर्फ धरती पर ही जीवन है, हमारी उस मानसिकता को दर्शाता है जिस पर हम अक्सर इतराते रहते हैं। हमें अगर जीवन में कुछ परंपरा के तौर पर मिला है तो इसे सही सलामत आगे की पीढ़ियों को सौंपने की जिम्मेदारी भी हमारी ही है।'
विज्ञापन

4 of 4
ईशा गुप्ता - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
तमाम स्वयंसेवी संगठन पिछले कुछ साल से मुंबई के समुद्र तटों की सफाई हर रविवार को करते हैं। इन प्रयासों से अब तक करीब 200 टन कचरा मुंबई के समुद्र तटों से हटाया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें