फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता महेश मांजरेकर को फोन पर डराने-धमकाने की कोशिश की गई है और उनसे 35 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। महेश ने दादर पुलिस स्टेशन में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है। महेश के मुताबिक फोन करने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम का आदमी बताया।