आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिंकदर' के कलाकार दीपक तीजोरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी परेशानी बढ़ाने वाला कोई और नहीं खुद उनकी पत्नी शिवानी तोमर हैं। शिवानी ने दीपक से 1 लाख रूपए प्रति माह की मांग की है।
विज्ञापन
2 of 4
एक्टर दीपक तिजोरी कुछ वक्त पहले सुर्खियों में आए थे जब उनकी पत्नी शिवानी ने उन्हें उनके गोरेगांव स्थित घर से निकाल दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपक की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का भी केस दर्ज करवाया है।
स्पॉटब्वॉय में छपी खबर के अनुसार ये मामला मुंबई के बोरिवली कोर्ट में चल रहा है। आपको बता दें कि दीपक और शिवानी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। शिवानी ने दीपक को अपने गोरेगांव स्थित 4 बीएचके फ्लैट से निकाल दिया था। साथ ही तलाक फाइल कर मुआवजे की भी मांग की थी। तब जाकर दीपक को पता चला था कि कानूनी तौर पर शिवानी उनकी पत्नी है ही नहीं क्योंकि उन्होंने अपने पहले पति को अभी तक तलाक नहीं दिया है।
विज्ञापन
3 of 4
खबरें थीं कि शिवानी दीपक को घर में घुसने तक की इजाजत नहीं देती थीं। दीपको घर में केवल एक ही कमरा इस्तेमाल करते थे। और तो और, शिवानी ने घर के नौकरों को सख्त हिदायत दी थी कि वो दीपक को ना ही खाना बनाकर देंगे और ना ही उनका कमरा साफ करेंगे। इसलिए दीपक ज्यादातर अपने दोस्तों के घर या तो पीजी में रहते थे। शिवानी का दीपक पर आरोप था कि उनका एक योगा इंस्ट्रक्टर के साथ अफेयर चल रहा है जो उम्र में उनसे काफी छोटी हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में कहीं भी काम न मिलने के कारण दीपक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पत्नी की मांग के अनुसार दीपक को अपनी 20 साल की बेटी समारा की देखभाल के लिए 40,000 प्रति माह देने है। आपको बता दें कि दीपक ने आमिर खान सहित अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार के साथ काम किया है। मगर आज के समय में उनको काम देने वाला कोई नहीं है।