फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिरंजीवी ने 80 के दशक के सितारों के लिए रखी पार्टी, जैकी श्रॉफ सहित पहुंचे कई दिग्गज

Mon, 25 Nov 2019 01:12 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
chiranjeevi - फोटो : social media
साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर चिरंजीवी ने अपने हैदराबाद स्थित घर में 80 के दशक के सितारों के लिए एक शानदार पार्टी रखी । इस पार्टी से कई इनसाइड फोटो सामने आई हैं। तस्वीरों में 80 के दशक के सभी बड़े सितारों का जमावड़ा देखने को मिला।
विज्ञापन

2 of 5
jackie shroff - फोटो : social media
ये सितारे फिल्म इंडस्ट्री को दिए अपने योगदान को लेकर जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस दौरान दग्गुबाती वेंकटेश, मोहनलाल, नागार्जुन जैसे कई बड़े सितारे यहां मौजूर रहे । इस महफिल में जैकी श्रॉफ भी शामिल हुए । इसके अलावा राधिका, सुमलता, रहमान, पूर्णिमा, जयसुधा, भानुचंदर, प्रभु, राधा, लिसी जैसे कई स्टार्स भी पार्टी में नजर आए ।
 
विज्ञापन

3 of 5
chiranjeevi - फोटो : social media
80 के दशक के सितारों की इस मुलाकात में उनके कपड़े काफी खास रहे। दरअसल, इस दौरान सभी लोग एक ही रंग के आउटफिट में नजर आए । सभी सितारों ने ब्लैक और गोल्डन कलर का आउटफिट पहना हुआ था । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पार्टी में कई खेल भी खेले गए ।

 

4 of 5
party photo - फोटो : social media
अंताक्षरी, म्यूजिकल चेयर्स, सॉन्ग्स और डांस प्रतियोगिता जैसे कई कार्यक्रम पार्टी में हुए । वहीं इस पार्टी की एक खास बात ये भी रही कि इसमें केवल 80 के दशक के सितारों को ही एंट्री थी।  बता दें कि ये सितारे पहले भी कई बार इस तरह से मुलाकात कर जश्न मना चुके हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
chiranjeevi - फोटो : social media
एक्टर मोहनलाल ने पार्टी की कई इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मोहनलाला ने चिरंजीवी के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा- 'अपने सबसे खास दोस्त के साथ ।' फैंस भी 80 के दशक के इन सितारों को एक साथ देखकर बहुत खुश हैं ।
 

रवीना के दीवाने हैं शाहरुख खान, उनके पति से करते हैं तारीफ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें