फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' मिलने पर बॉबी देओल ने जाहिर की दिल की बात

Sun, 15 Oct 2017 08:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Bobby Deol
फिल्म 'रेस' सीरीज की तीसरी फिल्म में बॉबी को रोल मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर की है। उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर को रीट्वीट किया है। आइए जानते हैं आखिर क्या कहा बॉबी ने अपने ट्वीट में....
विज्ञापन

2 of 5
Bobby Deol
एक्शन और थ्रिलर से भरी फिल्म 'रेस 3' में काम मिलने को लेकर बॉबी देओल बहुत खुश नजर आ रहे हैं। सालों से फिल्मों से दूर रहे बॉबी देओल को अब एक बार फिर काम मिल गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर और टिप्स कंपनी के कर्ता-धर्ता रमेश तौरानी ने फिल्म को लेकर ट्वीट किया है। रमेश ने अपने ट्वीट में बॉबी के फिल्म में शामिल होने पर उनका वेलकम किया है।   Welcome to the family #BobbyDeol @BeingSalmanKhan @Asli_Jacqueline #Race3 #Eid2018 — Ramesh Taurani (@RameshTaurani) October 11, 2017
विज्ञापन

3 of 5
Bobby Deol
इसपर एक्टर बॉबी देओल ने भी रीट्वीट कर कहा है कि 'फिल्म 'रेस 3' का हिस्सा बनने पर मुझे बेहद खुशी है।' बता दें कि बॉबी देओल हाल ही में एक्टर और डेब्यू डायरेक्टर श्रेयास तलपड़े की फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' में नजर आए थें। फिल्म में बॉबी के साथ उनके बड़े भाई सनी देओल भी अहम किरदार में थे।  Let’s race along @RameshTaurani ... it feels great to be a part of the team!! #Race3 https://t.co/A5VgPmEI4o — Bobby Deol (@thedeol) October 12, 2017

4 of 5
Race
फिल्म 'रेस 3' डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसुजा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 15 जून 2018 में रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म के दो पार्ट पहला 2008 में और दूसरा  2013 में रिलीज हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunny And Bobby
बॉबी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1995 में आई सुपरहिट फिल्म 'बरसात' से की थी। फिल्म में ट्विंकल खन्ना उनके अपोजिट थीं। बता दें कि बॉबी का बॉलीवुड करियर लगभग समाप्त होने की कगार पर है। अगर रेस 3 में दर्शकों को इस 'सॉल्जर' का काम पसंद आया तो उनके लिए बॉलीवुड में फिर से एक बार आगे दरवाजे खुल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें