बॉलीवुड में चुनींदा फिल्में करने वाले अतुल अग्निहोत्री अपने नए प्रोजेक्ट के साथ तैयार हैं । अतुल की अदाकारी का सबसे बेहतरीन नमूना 1999 की फिल्म 'चांदनी बार' और शाहरुख खान की 'रईस' में देखने को मिला था ।
विज्ञापन
2 of 6
इश्क जुनून
इस बार अतुल ऐसी फिल्म लेकर आ रहे हैं जिससे सेंसर बोर्ड के भी कान खड़े हो जाएंगे । दरअसल, अतुल एक थ्रीसम फिल्म में काम करने वाले हैं । यह बॉलीवुड की दूसरी थ्रीसम फिल्म होगी । इससे पहले 2016 में 'इश्क जुनून' नाम की थ्रीसम मूवी आई थी ।
विज्ञापन
3 of 6
अतुल कुलकर्णी
इस फिल्म को अमोल काले डायरेक्ट करेंगे । फिल्म में अतुल एक खुले विचारों वाले पेंटर की भूमिका निभाएंगे । अमोल ने इस बारे में कहा, 'फिल्म में तीन चीजें देखने को मिलेंगी । एक इमोशन, सेक्स और फाइनेंस ।'
4 of 6
अतुल कुलकर्णी
'मुझे यह आइडिया पसंद आया । इन सब भावनाओं को एक साथ पर्दे पर दिखाने का मौका मिलेगा ।' अतुल पहली बार ऐसी सेक्शुअल फिल्म करने जा रहे हैं । फिल्म में किरन थापर और सबा सौदागर भी लीड रोल में होंगी । ये दोनों सगी बहनों का किरदार निभाएंगी ।
विज्ञापन
5 of 6
अतुल कुलकर्णी
अतुल शादीशुदा होंगे और उनके किरदार का नाम महमूद खान होगा। अतुल ने कहा, 'ऐसा रोल प्ले करने में मुझे कोई शर्म नहीं है । एक एक्टर होने के नाते मुझे कोई भी किरदार मिले । मैं उसे निभाऊंगा । गुस्से का हो, हंसाने का हो या फिर सेक्स का हो ।'
इस फिल्म से सेंसर बोर्ड को परेशानी हो सकती है । लेकिन अतुल इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं । उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि सेंसर बोर्ड कैसे रिएक्ट करेगा । हम उससे निपटेंगे और बाहर आने की पूरी कोशिश रहेगी ।'