फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अर्जुन कपूर के साथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत, भूमि पेडनेकर भी नजर आईं। यह दोनों इस फिल्म में अर्जुन कपूर के किरदार की पूर्व पत्नी और होने वाली पत्नी के रोल में हैं। दोनों के बीच अर्जुन कपूर के किरदार को लेकर ट्रेलर में एक जंग होते हुए दिख रही है। ट्रेलर लॉन्च पर सभी एक्टर्स अपने रोल और फिल्म के बारे में बात कर रहे थे। इस दौरान अर्जुन कपूर से पूछा गया कि वह शादी कब रहे हैं? इस पर क्या रहा एक्टर का जवाब? वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में क्या बोले, जानिए?