उदित नारायण
- फोटो : इंस्टाग्राम@uditnarayanmusic
लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जबर्दस्त बहस हो रही है। कई यूजर्स ने उदित नारायण के इस वीडियो को देखने के बाद गहरी निराशा और चिंता जताई है। एक यूजर ने लिखा, "उदित नारायण से ऐसी उम्मीद नहीं थी।" दूसरे ने कहा, "उदित नारायण ने अपनी सीमाएं पार कर दीं। उनका यह व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य और अनुपयुक्त है।" कुछ यूजर्स तो उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कह रहे हैं, "यह क्या था? और यह महिलाएं क्यों बार-बार इस व्यवहार को स्वीकार कर रही थीं?" वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि यह सब सिर्फ सामाजिक दोहरे मापदंडों का परिणाम है, क्योंकि वह एक मशहूर गायक हैं। लोगों के मुताबिक कहना था कि अगर कोई अन्य व्यक्ति ऐसा करता तो शायद उसे गलत तरीके से पकड़ने या छेड़छाड़ के आरोपों का सामना करना पड़ता, लेकिन क्योंकि वह एक स्टार हैं, इसलिए इसे हल्के में लिया जा रहा है।