फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरमॉडल हैं एक्टर अनिल कपूर की बीवी, डेट पर खाने से लेकर किराए तक का उठाती थीं सारा खर्चा

Sun, 29 Apr 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anil and suneeta
बॉलीवुड में कई स्टार्स के बीच लवस्टोरी बनीं और उनकी शादी भी हुई। लेकिन कुछ ऐसे भी एक्टर और एक्ट्रेस रहे हैं जिन्होंने अपना जीवनसाथी फिल्मी जगत की बाहर की दुनिया से चुना। ऐसे में बात कर रहे हैं बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर की पत्नी की जो एक समय में अनिल का पूरा खर्चा उठाती थीं..
विज्ञापन

2 of 5
Anil and suneeta
बता दें कि अनिल कपूर ने एक जानी-मानी मॉडल सुनीता से शादी की है। जब अनिल ने सुनीता से शादी की वह स्ट्रगल कर रहे थे। इस दौरान अनिल को पहली ही नजर में सुनीता से प्यार हो गया था। ऐसे में अनिल की चाह सुनीता को पाने की हो गई। लेकिन अनिल के पास सुनीता तक पहुंचने का कोई चारा नहीं था।
विज्ञापन

3 of 5
Anil and suneeta
बाद में अनिल कपूर के दोस्तों ने उन्हें सुपरमॉडल सुनीता का टेलीफोन नंबर दिलवाया। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। अनिल, सुनीता की आवाज के दीवाने हो गए थे। हालांकि ये बात कम ही लोग जानते हैं कि स्ट्रगल के दिनों के दौरान अनिल कपूर के पास टैक्सी का किराया देने तक के भी पैसे नहीं हुआ करते थे, तो उस समय सुनीता ही उनका पूरा खर्च उठाती थी।

4 of 5
Anil and suneeta
अनिल ने एक इंटरव्यू में भी बताया था, एक बार जब वो सुनीता से फोन पर बात कर रहे थे तो दोनों में मिलने को लेकर बात हुई। दोनों ही मिलने को तैयार हो गए। सुनीता ने अनिल कपूर से पूछा कि वो कितनी देर में पहुंच जाएंगे। तो इस पर अनिल कपूर ने कहा कि वो दो घंटे में पहुंच पाएंगे। सुनीता ने इतना वक्त लगाने का कारण पूछा तो सच्चाई बताते हुए अनिल कपूर ने अपनी आर्थिक हालत बताई और कहा कि वो बस से आएंगे तो इतना वक्त तो लग ही जाएगा। उन्होंने कहा बस क्यों आ रहे हो, तो अनिल कपूर ने उन्हें साफ बताया कि उनके पास कैब से आने लायक पैसे नहीं हैं। तब सुनीता ने अनिल से कहा, 'आप कैब कर लो, मैं यहां उन्हें पैसे दे दूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anil and suneeta
इस मुलाकात के बाद अनिल और सुनीता का प्यार परवान चढ़ने लगा और दोनों साथ-साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट में घूमने लगे। अनिल ने दोस्तों की बातों में आकर दो बार शादी के लिए मना भी कर दिया था। लेकिन आखिर में साल 1984 में दोनों ने शादी कर ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें