फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में डूबे इन बॉलीवुड स्टार्स ने बनवाए लवर के नाम के टैटू, देखिए क्या बनवा बैठी थीं दीपिका

Sun, 29 Apr 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
tattoo

बॉलीवुड स्टार्स किसी भी फैशन में पीछे नहीं रहते हैं। इसलिए ड्रेसिंग सेंस से लेकर हेयस्टाइल तक में वे किसी तरह का कंप्रोमाइस नहीं करते हैं। लेकिन इससे आगे जाकर भी इन स्टार्स के फैशन का एक अंदाज और देखने को मिला है जिसे टैटू वाला लव भी कहा जा सकता है...जी हां, बात करेंगे ऐसे बॉलीवुड स्टार्स की जिन्होंने शरीर पर गुदवाए लवर के नाम के टैटू...

विज्ञापन

2 of 10
Akshay
इस कड़ी में पहला नाम आता है बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि कि अक्षय कुमार का। फोटो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि अक्षय ने अपने कंधे पर वाइफ ट्विंकल के निक नेम टीना का टैटू गुदवाया हुआ है। साथ ही बेटे आरव और बेटी नितारा के नाम के टैटू भी बनवा रखे हैं।
विज्ञापन

3 of 10
saif and kareena
नवाब साहब का करीना वाला टैटू तो बहुत ही फेमस हुआ था। खबरें भी आई कि यह टेम्परेरी है और सैफ ने इसे हटा लिया है। लेकिन उनके हाथ पर उनकी बेगम का टैटू आज भी है।

4 of 10
Hrithik And Suzzane
बॉलीवुड की सबसे चार्मिंग और खूबसूरत जोड़ी ऋतिक और सुजैन की मानी जाती है। बता दें कि दोनों ने ही एक जैसा दिखने वाला ये टैटू बनवा रखा है।
विज्ञापन

5 of 10
Manyata
संजू बाबा की पत्नी मान्यता दत्त भी प्यार के इजहार का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। मान्यता ने भी अपनी उंगली पर संजय नाम का टैटू बनवा रखा है।
विज्ञापन

6 of 10
suzzane
फिलहाल, ऋतिक और सुजैन अलग हैं और तलाक के बाद सुजैन ने उस स्टार वाले टैटू का डिजाइन बदलवाकर उसके आगे 'follow your sunshine' लिखवा लिया है।
विज्ञापन

7 of 10
hrithik Roshan
लेकिन तलाक के बाद ऋतिक ने इस स्टार वाले टैटू को नहीं हटवाया बल्कि उन्होंने सुजैन के नाम का एक और टैटू बनवा लिया है।

8 of 10
Prateek
एक्टर और लीडर राज बब्बर के छोेटे बेटे प्रतीक बब्बर ने भी अफेयर के दौरान एक्स गर्लफ्रेंड एमी जैक्सन का टैटू बनवाया था। 

9 of 10
amy jackson
वहीं, प्रतीक की ब्रिटिश एक्स गर्लफ्रेंड एमी ने भी 'मेरा प्यार-मेरा प्रतीक' नाम का एक टैटू बनवाया था। एमी ने ब्रेकअप के बाद कहा भी था कि उन्होंने यह टैटू बिना सोचे-समझे बनवाया था। 
विज्ञापन

10 of 10
Deepika
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की पद्मावती यानि कि दीपिका पादुकोण की। बता दें कि एक्टर रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहने के दौरान दीपिका ने अपनी गर्दन पर आरके नाम का टैटू गुदवाया था। लेकिन दोनों में कई साल पहले ब्रेकअप हो चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें