फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में झाड़ू-पोछा करता था 'काई पो चे' का ये हीरो, आज अमिताभ बच्चन के साथ कर रहा फिल्म

Tue, 09 May 2017 05:45 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
1 of 6
अम‌ित साद
फिल्म 'काई पो चे' से लाइम लाइट में आने वाले एक्टर अमित साद की अगली फिल्म 'सरकार 3' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज हुआ था। जिसमें अमित के काम को सराहा जा रहा है। इससे पहले अमित ने 'काई पो चे' और 'सुल्तान' जैसी हिट फिल्म में काम किया लेकिन उन्हें उतनी सफलता नहीं मिली जितनी उम्मीद थी।
विज्ञापन

लोगों के घर में झाड़ू-पोछा करते थे अमित साद, आज अमिताभ बच्चन के साथ कर रहे फिल्म

2 of 6
अम‌ित साद
हाल ही में अमित ने टीओआई को एक इंटरव्यू दिया। इसमें अमित ने अपनी अपकमिंग फिल्म से लेकर स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात की। अमित ने यहां जो खुलासे किए उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

लोगों के घर में झाड़ू-पोछा करते थे अमित साद, आज अमिताभ बच्चन के साथ कर रहे फिल्म

3 of 6
अम‌ित साद
अमित ने बताया कि फिल्म 'काई पो चे' में जो सफलता राजकुमार राव और सुशांत को मिली वो उन्हें नहीं मिल पाई। इसकी वजह ये थी कि उनकी अगली फिल्म रिलीज होने में 2 साल लग गए। इतना ही नहीं हिट फिल्म के बावजूद उनके पास फिल्मों के ज्यादा ऑफर नहीं थे। इसलिए वो 6 महीने के लिए वर्ल्ड टूर पर निकल गए।

लोगों के घर में झाड़ू-पोछा करते थे अमित साद, आज अमिताभ बच्चन के साथ कर रहे फिल्म

4 of 6
अम‌ित साद
अमित ने बताया, 'मेरी जिंदगी में ऐसा समय भी आया था जब मैं ऑडिशन के जाता था और रिजेक्ट हो जाता था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि ऐसा क्यों हो रहा है। वो मेरी जिंदगी के बुरे दिन थे। जब मैं उदास होता था तो अपने ड्रावर इमरान से बात करता था। वो मेरे लिए पिता से कम नहीं हैं। उन्होंने ही मुझे हिम्मत और मैं यहां तक पहुंचा।'
विज्ञापन

लोगों के घर में झाड़ू-पोछा करते थे अमित साद, आज अमिताभ बच्चन के साथ कर रहे फिल्म

5 of 6
अम‌ित साद
इतना ही नहीं अमित ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी था जब वो दूसरों के घर पर झाड़ू-पोछा और बर्तन करते थे। ‌अमित सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी कर चुके हैं। ऐसी कोई जॉब नहीं बची जो अमित ने ना की हो। अमित ने ये भी बताया कि वो सिर्फ 11वीं तक पढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के घर में झाड़ू-पोछा करते थे अमित साद, आज अमिताभ बच्चन के साथ कर रहे फिल्म

6 of 6
अम‌ित साद
अमित ने बताया, '11वीं के बाद मैंने पढ़ाई छोड़ दी थी। जब मैं मुंबई आया था तो मेरे पास सिर्फ 300 रुपए थे। काफी स्ट्रगल के बाद मुझे फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिलते थे। लेकिन रामगोपाल वर्मा ने जो रोल मुझे दिया है उससे मुझे पहचान मिलेगी। इस फिल्म में एक्टिंग के दौरान मुझे काफी कुछ सीखने को मिला।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें