फिल्म 'बाहुबली 2' को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं और अभी भी थिएटर हाउसफुल जा रहे हैं। दर्शक दो-दो बार फिल्म देख रहे हैं। फिल्म ने अब तक 1000 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। देश के साथ विदेशों में भी इस फिल्म ने डंका बजाया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में भी बजा 'बाहुबली 2' का डंका, टिकट लेने लिए लगी लंबी लाइन
2 of 5
बाहुबली
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, बाहुबली के क्रेज से पाकिस्तान भी अछूता नहीं रहा। पाकिस्तान में भी 'बाहुबली 2' को बहुत पसंद किया जा रहा है। टिकट लेने के लिए लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वहां भी बाहुबली के सारे शो हाउसफुल जा रहे हैं।
#Baahubali2 is SUPER ROCKING in #Pakistan 🇵🇰 ! Public is liking the film very much ! Housefull Shows in many cities like Lahore & Karachi. 👏 pic.twitter.com/VhFZql9AYL
— Umair Sandhu (@sandhumerry) May 7, 2017
विज्ञापन
पाकिस्तान में भी बजा 'बाहुबली 2' का डंका, टिकट लेने लिए लगी लंबी लाइन
3 of 5
बाहुबली
पाकिस्तान में रहने वाले उमर संधु ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'पाकिस्तान में भी बाहुबली 2 को बहुत पसंद किया जा रहा है। इसके सारे शो हाउसफुल जा रहे हैं।'
पाकिस्तान में भी बजा 'बाहुबली 2' का डंका, टिकट लेने लिए लगी लंबी लाइन
4 of 5
बाहुबली
बता दें कि 'बाहुबली 2' 1000 करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। इस फिल्म की कमाई तूफान की तरह बढ़ती जा रही है। फिल्म ने भारत में 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की तो वहीं विदेश में लगभग 200 करोड़ की कमाई की है। यह साल 2017 की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है।
पाकिस्तान में भी बजा 'बाहुबली 2' का डंका, टिकट लेने लिए लगी लंबी लाइन
5 of 5
बाहुबली
पिछले दो सालों से फैंस को इसका इंतजार था। इसे अच्छी कहानी और शानदार वीएफएक्स के साथ रिलीज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, प्रभास को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा और इस सवाल का जवाब जानने के लिए खुद उन्हें भी यह फिल्म देखनी पड़ी।