फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अली फजल के नाना का हुआ निधन, भावुक होकर अभिनेता ने बताया किस तरह उनके साये में गुजारा बचपन

Sun, 25 Apr 2021 03:51 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
परिवार के साथ अली फजल - फोटो : Insatagram- @alifazal9
'मिर्जापुर' वाले गुडू भैया यानी अली फजल अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने अभिनय कौशल से उन्होंने लोगों का दिल जीता है। लेकिन इस बीच एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता के नाना का निधन हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। वहीं, उन्होंने नाना के निधन पर एक भावुक नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

2 of 6
अली फजल के नाना - फोटो : Insatagram- @alifazal9
अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम पर नाना के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में अली अपने नाना के साथ दिख रहे हैं। मां के बाद नाना के निधन से अभिनेता को धक्का लगा है। अभिनेता ने बताया कि कैसे उन्होंने नाना के साये में बचपन गुजारा है। वहीं, उनके इस पोस्ट पर यूजर्स श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नाना के साथ अली फजल - फोटो : Insatagram- @alifazal9
अली फजल ने नाना की याद में एक नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि 'नाना ने मुझे छांव दी। उन्होंने मुझे साथ रखा, तब जब मेरे माता-पिता अलग-अलग होकर जिंदगी जी रहे थे। ऐसे समय में मुझे नाना-नानी का सहारा मिला।'

4 of 6
अली फजल और मां - फोटो : Social Media
अली ने आगे लिखा कि 'मां के जाने के बाद मैं टूट चुका था। एक साल के अंदर नाना भी चले गए। मुझे लगता है, यही उनकी इच्छा थी। इस देश में कई लोग संघर्ष कर रहे हैं तो हम भी कर सकते हैं, लेकिन इसने मुझे फिर से तोड़ दिया। जैसे ही मैंने उन्हें अलविदा कहा- लग रहा मैंने अपने ही एक वर्जन को अलविदा कह दिया।'
विज्ञापन

5 of 6
अली फजल
अभिनेता ने आगे लिखते हुए बताया कि 'नाना चाहते थे कि उनके अंतिम संस्कार में मैं कोई चुटकुला सुनाऊं। नाना को दुखी लोग नहीं पसंद थे। इसलिए मैंने उनकी कब्र पर एक नोट लिख के छोड़ दिया है। उस नोट में मैंने लिखा है कि 'SAY CHEESE' ये एक इनसाइड जोक था।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अली फजल - फोटो : Social media
अली ने आगे बताया कि मैं नाना की कुछ तस्वीरें शेयर कर रहा हूं। ये तस्वीरें इसलिए हैं कि ये दुख से मुझे निकालेंगी। हममें से बहुत लोग नहीं जानते कि दुख से कैसे बाहर निकलना है। दुख में फिल्मों का सैंपल भी काम नहीं आता। बता दें कि अभिनेता नाना के निधन से काफी दुखी हैं। उनके इस पोस्ट पर फैंस उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें